- Home
- Chhattisgarh
- जिला-दुर्ग साहू संघ का त्रि- वार्षिक चुनाव : कुम्हारी इकाई के चुनाव में अध्यक्ष भुजबल साहू, उपाध्यक्ष मुरारीलाल साव, संगठन सचिव बीएल साहू, महिला विंग उपाध्यक्ष पिंकी साहू और महिला विंग संगठन सचिव राजिम साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए
जिला-दुर्ग साहू संघ का त्रि- वार्षिक चुनाव : कुम्हारी इकाई के चुनाव में अध्यक्ष भुजबल साहू, उपाध्यक्ष मुरारीलाल साव, संगठन सचिव बीएल साहू, महिला विंग उपाध्यक्ष पिंकी साहू और महिला विंग संगठन सचिव राजिम साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए

जिला-दुर्ग कुम्हारी [छत्तीसगढ़ आसपास के लिए प्रेस नोट : सुरेश वाहने]
कुम्हारी : नगर साहू संघ परिक्षेत्र कुम्हारी के चारो इकाई कुगदा कुम्हारी रामपुर, परसदा तहसील साहू संघ जिला दुर्ग का त्रि वार्षिक आम चुनाव परसदा इकाई में निर्विरोध सम्पन्न हुआ l अध्यक्ष भुजबल साहू उपाध्यक्ष मुरारी लाल साव संघठन सचिव बी एल साहू महिला उपाध्यक्ष श्री मती पिंकी साहू महिला संघठन सचिव श्री मती राजिम साहू निर्विरोध चुने गये l तहसील अध्यक्ष ढालसिँह साहू के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक डॉ सी एल साहू बलराम साहू महादेव साहू हेमंत साहू रामनारायण साहू भुनेश्वर साहू निखिल साहू आदि ने चुनाव प्रकिया पूर्ण किया l इस अवसर पर सभी ग्रामीण अध्यक्ष भुनेश्वर साहू परसदा, अशोक साहू कुम्हारी, तुलसी साहू कुगदा चंद्र शेखर साहू रामपुर सहित समस्त कार्यकारिणी सचिव मतदाता एवं आजीवन सदस्यो ने भाग लिया l

समाजसेवी कार्यकर्ता ठाकुर राम साहू, डी एस साहू राजारामसाहू, संत राम साहू, फेकू राम साहू संतोष साहू, रतन साहू खूब चंद साहू फेकू राम देवांनंद साहू गीतेश्वर साहू त्रिभुवन क्रांति कुमार सुनील कुमार हरिशचंद्र साहू सहित सु श्री दुर्गा साहू श्री मति लीला साहू सहोद्रा साहू, सीता साहू आदि महिला पदाधिकारी उपस्थित रहे l इसी तरह अहिवारा तहसील के 54 इकाई गांवो के चारो परिक्षेत्र मोहंदी नंदिनी खुदनी, गोढ़ी में भीं चुनाव सम्पन्न हुए l मोहंदी परिक्षेत्र में मोतीलाल साहू, गोढ़ी परिक्षेत्र से भुनेश्वर साहू, नंदिनी परिक्षेत्र से गंगाराम साहू चुने गये है l
इस अवसर पर जिला दुर्ग अध्यक्ष नन्द लाल साहू टी आर साहू, थानेश्वर साहू भिलाई, धमधा तहसील अध्यक्ष श्याम लाल साहू, भीखम साहू राजेश साहू कृष्णा साहू आदि उच्च सदन के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है l
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)