- Home
- Chhattisgarh
- कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स : ‘भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स’ के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन को छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया : यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतीया, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर परवानी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ कैट के अध्यक्ष परमानंद जैन और प्रदेश महासचिव सुरेंदर सिंह ने किया
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स : ‘भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स’ के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन को छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया : यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतीया, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर परवानी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ कैट के अध्यक्ष परमानंद जैन और प्रदेश महासचिव सुरेंदर सिंह ने किया

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
‘कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स छत्तीसगढ़ टीम’ में ज्ञानचंद जैन को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतीया, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर परवानी एवं राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रवीण खंडेलवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष परमानंद जैन और प्रदेश महासचिव सुरेंदर सिंह ने किया.

उल्लेखनीय है कि ज्ञानचंद जैन पूर्व में भी कैट के प्रदेश सचिव एवं भिलाई अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी का सक्रियता से कार्य किया है ,जैन ,वर्तमान उनकेमें स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष हैं जैन के उपरोक्त मनोनयन पर , सांसद विजय बघेल दुर्ग श्री प्रेम प्रकाश पांडे , भिलाई के प्रतिष्ठित व्यापारी रामकिशन मुंद्रडा,श्रीनिवास खेड़िया रामकुमार गुप्ता ज्ञानचंद बाकलीवाल सुरेश रतनानी वृंदावन पंडा राधे गोविद बाजपेयी, पी एल पाठे, अजय कनोजिया, भिलाई चैंबर महिला विंग के अध्यक्ष सुमन कनोजे,सुश्री कंचन सिंह ,कैट महिला विंग दुर्ग अध्यक्ष पायल जैन,पवन बड़जातिया, सहित अनेक व्यापारिक संगठनों के अध्यक्षों ने बधाई दी है.
नियुक्ति के बाद ज्ञानचंद जैन ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के प्रतिनिधि को बताया कि ना केवल भिलाई अपितु प्रदेश स्तर पर कैट के माध्यम से समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्ती जिम्मेदारी व भूमिका का निर्वाह करूँगा.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)