- Home
- Chhattisgarh
- मांझी महोत्सव [5-7 दिसम्बर, 2025] : कंगला माँझी की स्मृति में आयोजित महोत्सव में ‘अगासदिया’ सम्मानों की घोषणा
मांझी महोत्सव [5-7 दिसम्बर, 2025] : कंगला माँझी की स्मृति में आयोजित महोत्सव में ‘अगासदिया’ सम्मानों की घोषणा

👉 • सम्मान समिति की अध्यक्षा राजमाता फुलवा देवी
छत्तीसगढ़ [छत्तीसगढ़ आसपास]
इस वर्ष भी परंपरानुसार तीन दिवसीय कंगला मांझी महोत्सव 05 से 07 दिसंबर 25 को सम्पन्न होगा। यह तीन दिवसीय महोत्सव देश भर में चर्चित है। हीरासिंह देव उर्फ कंगला मांझी की स्मृति में आयोजित महोत्सव में छत्तीसगढ़ के चुने हुए विभिन्न क्षेत्रों के साधक सम्मानित होते हैं।
सम्मान समिति की अध्यक्षा राजमाता फुलवा देवी, कुंभदेव कांगे, बी.एल.धु्रव एवं बी.एल. ठाकुर तथा समारोह के संयोजक साहित्यकार डाॅ. परदेशीराम वर्मा ने सर्वसम्मत से सम्मान हेतु सुपात्रों का चयन किया।
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों के महापुरूषों सपूतों के नाम पर दिए जाने वाले सम्मान एवं सम्मानितों की सूची निम्न अनुसार घोषित की गई। कंगला मांझी सम्मान सरगुजा के पूर्व कमिश्नर एवं बालोद क्षेत्र के गांव गुजरा में जन्में श्री जी.आर. चुरेन्द्र को प्रदान किया जाएगा जिन्होनें जीवनकाल में सोलह हजार जोड़ों का विवाह सम्पन्न करवाया है।
बालोद जिले के देवरी गांव के कारगिल के अमर शहीद दुर्वाशा लाल निषाद सम्मान राजहरा निवासी डाॅ. शिरोमणि माथुर को प्रदान किया जायेगा जो प्रख्यात साहित्यकार और समाज सेविका तथा शिक्षाविद हैं। दुलारसिंह मंदराजी सम्मान प्रख्यात कलाकार लिमतरा निवासी लोकमया के अध्यक्ष महेश वर्मा को दिया जाएगा।
देवदास बंजारे सम्मान कंडरका निवासी लोकधारा के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू एवं नारायण चंद्राकर सम्मान गंगा साहू को प्रदान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि देवदास बंजारे एवं नारायण चंद्राकर अगासदिया के स्तंभ थे। प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद महेन्द्र बघेल को राष्ट्रीय ख्याति के साहित्यकार लतीफ घोघी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
महेन्द्र बघेल का छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखित व्यंग्य संग्रह झन्नटा तुंहर दुवार चर्चित है। छत्तीसगढ़ के राजगीत के रचयिता एवं व्याकरण तथा गद्य पद्य के बड़े रचनाकार डाॅ. नरेन्द्र वर्मा स्मृति सम्मान नवापारा के प्रख्यात साहित्यकार एवं चिंतक दिनेश चैहान को तथा अगासदिया परिवार के संरक्षक रहे संत पवन दीवान की स्मृति में सम्मान उनके शिष्य स्वामी चित्रानंद को प्रदान किया जाएगा।
05 दिसम्बर, 2025 को अगासदिया सम्मान समारोह आयोजित होगा। दोनों दिन प्रख्यात कला दलों का तथा आदिवासी कलाकारों का मंचीय प्रदर्शन भी होगा। देश के विभिन्न प्रान्तों से आए मांझी सैनिकों की उपस्थिति में ये रंगारंग समारोह सम्पन्न होंगे।
ये जानकारी ‘अगासदिया’ समारोह के संयोजक डॉ. परदेशीराम वर्मा ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)