- Home
- Chhattisgarh
- साक्षरता मित्र मंच : 26 अक्टुबर, 2025 को भिलाई में जुटेंगे पूर्व साक्षरता सेवी : सम्मानित होंगे श्रेष्ठ कार्यकर्ता : 42 दिवंगत साक्षरता सेवियों की स्मृति में श्रेष्ठ साक्षरता कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा
साक्षरता मित्र मंच : 26 अक्टुबर, 2025 को भिलाई में जुटेंगे पूर्व साक्षरता सेवी : सम्मानित होंगे श्रेष्ठ कार्यकर्ता : 42 दिवंगत साक्षरता सेवियों की स्मृति में श्रेष्ठ साक्षरता कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
‘साक्षरता मित्र मंच’ के अध्यक्ष प्रो. डॉ. डीएन शर्मा ने ‘ छत्तीसगढ़ आसपास’ को बताया कि पूर्ववर्ती दुर्ग ज़िले में 90 के दशक में संचालित साक्षरता अभियान में अपनी नि:स्वार्थ स्वंयसेवी भागीदारी देने वाले साक्षरता सेवियों का सम्मेलन 26 अक्टूबर को भिलाई में आयोजित होगा l साक्षरता मित्र मंच द्वारा यह आयोजन भिलाई सेक्टर-6 स्थित जैन भवन में प्रात: 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा l इस आयोजन में पूर्व की जिला साक्षरता समिति दुर्ग द्वारा संचालित हुए साक्षरता, उत्तर साक्षरता अभियान के अलावा जनशाला, स्वास्थ जागरूकता, जलग्रहण क्षेत्र विकास, निशक्तजन परामर्श केंद्र, महिला परिवार परामर्श केंद्र, मितानिन जैसे विविध कार्यक्रमों में स्वैच्छिक सेवाएँ देने वाले प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल होंगे l
इस आयोजन में दिवंगत साक्षरता सेवियों जैसे जमना लाल कसार, डा सुरेन्द्र दुबे, मुकुंद कौशल, विजय शंकर चौबे, निशा गौतम, बी एल परगनिहा, एम एम वशिष्ठ जैसे 42 दिवंगत विशिष्ट साक्षरता सेवियों की स्मृति में श्रेष्ठ साक्षरता कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा l
इस एक दिवसीय मिलन कार्यक्रम की गतिविधियों के अन्तर्गत आयोजित सम्मान समारोह में दुर्ग, भिलाई, रिसाली व भिलाई- चरोदा के महापौर क्रमश: श्रीमती अलका बाघमार, श्री नीरज पाल, श्रीमती शशि सिन्हा व श्री निर्मल कोसरे श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे l
इस अवसर पर दिवंगत साक्षरता सेवियों को श्रृद्धांजलि भी दी जाएगी l
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)