- Home
- Chhattisgarh
- ‘बंगीय साहित्य संस्था’ : ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-99’ में शामिल हुए- स्मृति दत्त, दुलाल समाद्दार,प्रकाशचंद्र मण्डल,वीरेंद्रनाथ सरकार,विपुल सेन,जीबन हालदार और रविंद्रनाथ देबनाथ. उपस्थित बंगीय कवियों ने देश-दुनिया में विगत दिनों हुए साहित्यिक चर्चा और बांग्ला में कविता पाठ किए
‘बंगीय साहित्य संस्था’ : ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-99’ में शामिल हुए- स्मृति दत्त, दुलाल समाद्दार,प्रकाशचंद्र मण्डल,वीरेंद्रनाथ सरकार,विपुल सेन,जीबन हालदार और रविंद्रनाथ देबनाथ. उपस्थित बंगीय कवियों ने देश-दुनिया में विगत दिनों हुए साहित्यिक चर्चा और बांग्ला में कविता पाठ किए

👉 [बाएँ से] रविंद्रनाथ देबनाथ, विपुल सेन, दुलाल समाद्दार, जीबोन हालदार,श्रीमती स्मृति दत्त और प्रकाशचंद्र मण्डल
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई निवास,इंडियन कॉफी हाउस : 25 अक्टुबर, 2025 : रिपोर्ट- प्रस्तुति प्रदीप भट्टाचार्य]
विगत 65 वर्षों से इस्पात नगरी भिलाई में बांग्ला साहित्यिक, संस्कृति एवं सांस्कृतिक उद्देश्य को लेकर संचालित ‘बंगीय साहित्य संस्था’ प्रति सप्ताह ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा’ का आयोजन संस्था के सदस्य करते हैं. इस कड़ी में आड्डा-99 [दीपावली मिलन] 25 अक्टुबर, 2025 को भिलाई निवास के इंडियन कॉफी हाउस में सम्पन्न हुई. इस विचार-विमर्श में शामिल हुए- ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की उपसभापति, बांग्ला लेखिका स्मृति दत्त, संस्था द्वारा प्रकाशित लिटिल बांग्ला पत्रिका ‘मध्य बलय’ के संपादक एवं सुप्रसिद्ध कवि दुलाल समाद्दार, बांग्ला-हिन्दी के चर्चित कवि एवं संस्था के उपसचिव प्रकाशचंद्र मण्डल, विचारशील लेखक व कवि वीरेंद्रनाथ सरकार, बांग्ला कवि विपुल सेन, जीबन हालदार और सामाजिक चिंतक रविंद्रनाथ देबनाथ. उपस्थित बंगीय सदस्यों द्वारा ने कविता पाठ किए.

👉 [बाएँ से] रविंद्रनाथ देबनाथ, विपुल सेन, वीरेंद्रनाथ सरकार, जीबोन हालदार, स्मृति दत्त और प्रकाशचंद्र मण्डल
▪️
बांग्ला में कविता पाठ स्मृति दत्त, दुलाल समाद्दार, प्रकाशचंद्र मण्डल, वीरेंद्रनाथ सरकार, विपुल सेन और जीबोन हालदार ने काव्य पाठ किया

स्मृति दत्त ने ‘भिक्टोरियार बिबाह’/ दुलाल समाद्दार ने ‘दीपावली’ और ‘सम्बल’/ प्रकाशचंद्र मण्डल ने ‘कबिता के निये कबिर भाबना’ और ‘आमार स्मृति ते आबद्ध तुमि…’/ वीरेंद्रनाथ सरकार ने ‘नामडाक’ और ‘शिशिर बिंदु’/ विपुल सेन ने ‘राबोण बधे समाज शुद्ध करा’ और ‘निष्पाप शिशु’/ जीबोन हालदार ने ‘भोट चोर’ और ‘माएर केनो काटलो माथा…’ शीर्षक से कविता पाठ किया.
‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श आड्डा-99’ की अध्यक्षता श्रीमती स्मृति दत्त ने किया. सभा का संचालन प्रकाशचंद्र मण्डल और आभार व्यक्त रविंद्रनाथ देबनाथ ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)