• Chhattisgarh
  • ▪️। छत्तीसगढ़ आसपास ▪️। भिलाई की खबरें… ▪️। शमशीर शिवानी की रपट

▪️। छत्तीसगढ़ आसपास ▪️। भिलाई की खबरें… ▪️। शमशीर शिवानी की रपट

4 months ago
359

▪️
छत्तीसगढ़ के फिल्म कलाकार सलीम अंसारी का निधन

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कलाकार सलीम अंसारी का निधन हो गया है। उनके निधन से कला और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सलीम अंसारी ने छत्तीसगढ़ सिनेमा में अपनी अदाकारी और कलाकारी से खास पहचान बनाई। फिल्म डायरेक्टर सतीश जैन ने निधन की पुष्टि की है। सलीम अंसारी ने अपने लंबे और समर्पित अभिनय करियर में सैकड़ों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम किया। उनके निधन से फिल्म और कला जगत में शोक की लहर है।
सलीम अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और बाद में एल्बम और फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने निर्देशक सतीश जैन निर्देशित फिल्म झन भुलव मां बाप ला में अभिनय किया जिसके बाद उनकी हर फिल्म चाहे वह छत्तीसगढ़ी हो या भोजपुरी दर्शकों द्वारा सराही गई। उनकी सहज अभिनय शैली हास्य से भरे संवाद और विनम्र व्यक्तित्व ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया।
सलीम अंसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था मैं थिएटर से आया हूँ। बहुत साल थिएटर किया फिर एल्बम में काम किया। एल्बम गिने नहीं जा सकते। फिर फिल्मों में आया। लोगों ने मेरे काम को पसंद किया यही सबसे बड़ा पुरस्कार है। सलीम अंसारी का योगदान छत्तीसगढ़ सिनेमा और थिएटर जगत में हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन छत्तीसगढ़ की कला और सिनेमा दुनिया एक अपूरणीय क्षति है।

▪️
भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य रीता सिंह गेरा ने दी इस्तीफा की धमकी : मामला वार्ड-20 में 38 लाख की नाली निर्माण के मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा की सियासत राजनीति गरमाई : रीता सिंह गेरा ने भाजपा पार्षद व नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के बयान पर कहा कि प्रमाणित कर दें तो मैं दूँगी इस्तीफा और न हुआ तो वे दें इस्तीफा

भिलाईनगर [वैशाली नगर] विधानसभा क्षेत्र में नाली निर्माण का मुद्दा जिसकी लागत 38 लाख व 1500 मीटर के लगभग के हुए नाली निर्माण के मामले में कांग्रेस भाजपा के नेताओं में सियासी राजनीति गरमा गई है।आरोप प्रत्यारोप का दौर महापौर शहर सरकार एवं अन्य नेताओं पर शुरू हो गया है ।

आज हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए शहर सरकार की मंत्री व पार्षद रीता सिंह गेरा ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 20 में हो रहे है विकास कार्यों को रोकने के लिए मेरा किसी भी तरह का कोई हस्तक्षेप निगम अफसरों या ठेकेदार पर प्रत्येक्षक एवं अप्रत्येक्षक रूप से नहीं है।

38 लाख की नाली निर्माण( 1500 मीटर) जो कि यूको बैंक से लेकर फ्रेंड्स कैफे तक बनी है उसको लेकर मेरे को व महापौर नीरज पाल को और मेरी मां कांग्रेस पार्टी को कुछ लोग बेफिजूल बदनाम कर रहे है कि नाली निर्माण में अपने निजी स्वार्थ के लिए करवा रही हु उन्होंने गम्भीर आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा नेता भोजराज इस नाली निर्माण के मुद्दे पर मेरा द्वारा दिए गए प्रस्ताव दस्खत स्वीकृत कार्य की कॉपी को प्रमाणित कर दे तो में रीता गेरा व महापौर नीरज पाल पद से इस्तीफा दे देंगे यदि वे प्रमाणित नहीं करेंगे तो वे अपने पद से इस्तीफा दे ऐसी मांग में करती हु।

👉 • रीता सिंह गेरा ने कहा कि- “क्षेत्र का विकास होना चाहिए, सरकार आती-जाती रहती है. मैं शुरु से गरीबों एवं जनहित के मुद्दे की लड़ाई लड़ती हूं”

उन्होंने आगे कहा कि में कांग्रेस की पार्षद हु जबकि वार्ड 20 की भाजपा पार्षद स्मिता दोडके है मेरे घर के भीतर अक्टूबर माह में नाली का पूरा पानी घुस गया वैक्यूम क्लीनर से पानी निकाला गया नाली की समस्या से जब में खुद परेशान थी तो में अपने निजी स्वार्थ के लिए इस तरह का कार्य क्यों करूंगी। प्रस्ताव नाली का किसने दिया किसने बनवाया और किसने नाली का निर्माण करवाया इन सारी बातों की निष्पक्षता से जांच हो ये सारी मांग में निगम आयुक्त से करती हु।मुझे किसने कमीशन दिया है इसकी भी जांच होनी चाहिए, बिना जांच के क्यों आरोप प्रत्यारोप लगाया जा रहा है।

छेत्र का विकास होना चाहिए सरकार आती जाती रहती है में शुरू से ही गरीबों एवं जनहित के मुद्दे की लड़ाई लड़ती हु कमीशन के लिए में राजनीति नहीं करती हु कौन लोग इस खेल को खेल रहे है उसका ईश्वर साक्षी है मेरे ऊपर पहले भी आरोप नहीं थे और आगे भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं रहेंगे मेरे द्वारा निजी कॉम्प्लेक्स का निर्माण किए जा रहे वो भी पूरी नियम शर्तों के तहत बनाया जा रहा है और मेरी सभी प्रॉपर्टियों के सारे टैक्स जमा है आज तक और सभी निगमों के नियम पालन करते आ रही हु और आगे भी करते रहूंगी।

नाली निर्माण के मामले में ठेकदार भाजपा का,पार्षद भाजपा की ,विधायक भाजपा का होने के बावजूद 38 लाख निर्माण की नाली को लेकर मुझे जो बदनाम किया जा रहा है कि मेरा इसमें स्वार्थ है ये आरोप झूठे व बेबुनियाद है।भोजराज जी इसे जल्द प्रमाणित करे कि जनता सच को जान सके।

शहर भ्रष्टाचार में डूबा हुआ भोजू,मेरे पास भ्रष्टाचार के सारे साक्ष्य,5 कार्यकाल का भी इस्तीफा देना होगा महापौर को

उधर इस मामले को लेकर नेताप्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 20 नगर निगम सीमा क्षेत्र में 38 लाख के नाली निर्माण का जो काम हुआ है उसमें मेरा जो आरोप है वे भ्रष्टाचार एवं नाली निर्माण को लेकर है ना कि किसी व्यक्ति विशेष व जनप्रतिनिधि पर नहीं लगाया गया है महापौर नीरज पाल ये बताए कि शहर में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है क्या में इतने साक्ष्य दे दूंगा कि उन्हें अपने 5 वर्ष के कार्यकाल का इस्तीफा देना होगा, में दस्तावेजी साक्ष्य प्रमाण के तहत ही विकास के मुद्दों और बातों को रखता हु और लड़ाई लड़ता हु।शहर में कुछ भी लीगल नहीं है रीता गेरा हमारे सदन की सम्मानित सदस्य है मैने उनका नाम लेकर कोई भी आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है 38 लाख की नाली किलोमीटर की बनी है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ऐसा मेरा मानना है। पूरा शहर निगम क्षेत्र में बसा है वो पूरा भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है। उन्होंने आगे कहा कि निगम के अफसर एवं जोन अध्यक्ष बताए कि नाली निर्माण आगे पीछे क्यों नहीं हुआ।

मेरा वार्ड हाईप्रोफाइल वार्ड है स्मिता, नाली निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है तो निगम अफसर करे जांच

वार्ड क्रमांक 20 की भाजपा पार्षद स्मिता दोड़के ने भी अपने वार्ड में चल रहे है विकास कार्यों के मामले में वार्ड 20 में हो रहे 38 लाख के नाली निर्माण के मामले में स्पष्ट कहा कि प्रस्ताव हमने डिप्टी सीएम एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव को दिया था शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नाली निर्माण का कार्य सम्पन्न हुआ है।सम्मानित सदस्य हमारी बड़ी बहन व मेरे क्षेत्र की जनता है, मेरा वार्ड हाईप्रोफाइल वार्ड है, यहां पूर्व विधायक वर्तमान विधायक व भाजपा कांग्रेस के पूर्व एवं वर्तमान पार्षद निवास करते है। विकास कार्यों के लिए पैसा में लेकर आई तो इसमें भ्रष्टाचार कहा से हुआ।MIC सदस्य रीता गेरा ने नाली निर्माण का विरोध निगम अफसरों से किया था उस समय के लिए काम रोका भी गया था, बाद में नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ उसके बावजूद भी यदि नाली में भ्रष्टाचार हुआ है तो निगम अफसर इस पूरे मामले की खुल के जांच कर ले।

▪️
‘बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन’ ने सितम्बर-अक्टूबर, 2025 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मान : इस अवसर पर ‘सेफी’ के चेयरमैन एवं ‘ओए’ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर और महासचिव अंकुर मिश्रा उपस्थित थे

भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सितम्बर एवं अक्टूबर 2025 मंे सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। इस कार्यमन में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा उपाध्यक्ष रेमी थॉमस, उपाध्यक्ष माईस नीतेश छत्री, सचिव प्रहलाद मौर्य उपस्थित थे।

• इनका हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह में सितम्बर माह में सेवानिवृत्त हुए डॉ. रविन्द्रनाथ एम, ईडी (एम एंड एचएस), डॉ सौरव मुखर्जी, सीएमओ (एम एंड एचएस), श्री सनजो कुमार, डीजीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री राजकुमार नायर, एजीएम (ईआरएस), श्री अशोक कुमार गुप्ता, एजीएम (ईटीएल), श्री देवेन्द्र कुमार वर्मा, एजीएम (टेलीकाम), श्री विजय कुमार नगपुरे, एजीएम (एम एंड एचएस), श्री प्रहलाद स्वरूप वर्मा, असिस्टेंट मैनेजर (एसएमएस-2) तथा अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों श्री मनमोहन, जीएम (ओएचपी), श्री कैलाश मल्होत्रा, जीएम इंचार्ज (माइंस एचक्यू), श्री मुकुल जगदेव, डीजीएम (ईडीडी), श्री शरद निगम, एजीएम (एल एंड ए), श्री शिवराम सिंह रघुवंशी, एजीएम (राजहरा), श्री नरेन्द्र इंग्ले, एजीएम (एचआर), श्री अजय कौशल, एजीएम (एसईडी), श्री प्रशांत कुमार जैन, एजीएम (ब्लास्ट फर्नेस), श्री गिरिन्द्र मोहन, सीनियर मैनेजर (एमडब्ल्यूआरएम), श्री प्रदीप कुमार, डिप्टी मैनेजर (सीईडी), श्री वेंका जर्नादन राव, असिस्टेंट मैनेजर (एसईडी) का सम्मान किया गया।
अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित
सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होनंे ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान-बंछोर
समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का भुगतान, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।
उन्होने बताया कि डीपीई के तीसरे पे-रिविजन की दिशानिर्देश के अनुरूप डीए 50 प्रतिशत से अधिक होने के कारण ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़कर 25 लाख हो गयी है। सेल प्रबंधन द्वारा इस हेतु आदेश सभी इकाईयों में भेज दिया गया है। यह बढ़ोतरी कार्मिकों की निष्ठा और लंबे कार्यकाल के प्रति सम्मान का प्रतीक है। डीपीई द्वारा 29 अक्टूबर को डीए बढ़ने का आदेश सभी पीएसयू के लिए लागू हुआ जिसमें 51.8 प्रतिशत डीए 2017 पे-स्केल के लिए प्रभावी हुआ है। सेल बोर्ड द्वारा 29 अक्टूबर को ही 338.44 करोड़ रूपये का प्रावधान ग्रेच्युटी की सीमा में बढ़ोत्तरी हेतु रखा गया।

• बीएसपी ‘पीएफ’ ट्रस्ट ने ईपी एस-95 हायर पेंशन हेतु बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर किया केस : ‘सेफी’ चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 4 नवम्बर, 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को हायर पेंशन दिया जाना चाहिए था

नरेंद्र कुमार बंछोर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 04 नवम्बर 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को हायर पेंशन दिया जाना चाहिए था। ईपीएफओ द्वारा जारी मनमाने परिपत्रों में गलत तरीके से व्याख्या कर लोगों को हायर पेंशन से वंचित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जो कि न्यायसंगत नहीं है।
सेफी चेयरमेन श्री बंछोर ने सेल व बीएसपी प्रबंधन से ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ के विरूद्ध माननीय न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी। श्री बंछोर ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का हायर पेंशन हेतु न्यायालय में जाना और उसके खर्चे को वहन करना संभव नहीं है। अतः इसके तहत सेल के जिन इकाइयों के कार्मिकों को हायर पेंशन की पात्रता से वंचित रखा गया है उन इकाइयों के पीएफ ट्रस्ट को ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया गया है। अतः जिन इकाइयों में हायर पेंशन की पात्रता प्रदान नहीं की गई है वे सभी पीएफ ट्रस्ट न्यायालय में केस दायर करेंगे। बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस दायर किया। सेफी चेयरमेन श्री बंछोर ने यह उम्मीद जताई है कि सेल के सभी इकाईयों के पीएफ ट्रस्ट ईपीएस-95 हायर पेंशन के संदर्भ में अपने सदस्यों को न्याय दिलाने हेतु शीघ्रातिशीघ्र माननीय न्यायालय के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे।
सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने अनुभवों व यादों को साझा किया।
समारोह के अंत में ओ.ए. महासचिव अंकुर मिश्रा सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की, इन्ही अधिकारियों के मेहनत और कर्मठता के कारण ही भिलाई इस्पात संयंत्र को 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार माना। उन्होंने सेवानिवृत अधिकारियों से प्रार्थना किया कि कभी भविष्य में उन्हें ओए की आवश्यकता हुई वे जरूर हमें सेवा का मौका दें और निवेदन किया कि कभी हमें आपके अनुभव की आवश्यकता होगी तो कृपया हमें अपना मार्गदर्शन प्रदान करें।
कार्यक्रम का संचालन ओए सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम मंे ओए जोनल प्रतिनिधि सर्वश्री, संजय तिवारी, निमेश कुमार गुप्ता, प्रवीण मराठे, एस सी साहू, मिलिंद बंसोड़, विरेन्द्र सिंह, अलंकार भिवगड़े, अंकुर राठौर, अखिल मिश्रा, एच.एल. सोनवानी, थालेश सिन्हा, एम के गुलाटी, सोमेश द्विवेदी, शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, विवेक सिंह चौहान, एम. विजय कुमार, एस. के अग्रवाल, पूर्व ओए के महासचिव परविन्दर सिंह, सीएमओ बीएसपी डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

▪️
भिलाई नगर निगम वार्ड-47 [खुर्सिपार] के पार्षद एवं जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव की प्रेस वार्ता : खुर्सिपार शराब दुकान मामले में निगम आयुक्त, पुलिस के अफसर, एसएसपी, क्लेकटर को कर रहे हैं गुमराह : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव इस आंदोलन में मेरे साथ हैं. टीआई ने मुझे गाली दी और ACCU टीम ने तोड़ा मेरा मोबाइल, मगर मैं शांति प्रिय तरीके से करता रहूँगा विरोध

भिलाई नगर।वार्ड 47 खुर्सीपार के पार्षद व जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने आयोजित प्रेस वार्ता में खुर्सीपार मिनी स्टेडियम पंडित दीनदयाल के नाम से संचालित है वहां पर शासन प्रशासन के द्वारा पूरी ताकत लगा कर दुकान का संचालन जो किया जा रहा है में ओर कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

मेरी मांग है कि दुकान खुले ही ना उसे तत्काल बंद किया जाए या अन्य जगह हस्तांतरित किया जाए चुकी खुर्सीपार की आबादी दो लाख से अधिक है। इस खेल परिसर में खिलाड़ी बुजुर्ग व महिला खिलाड़ी यहां प्रैक्टिस करने पहुंचते है । आबकारी एवं पुलिस के निचले स्तर के असफर कलेक्टर एवं एसएसपी को गुमराह कर रहे है।

यदि शासन प्रशासन के पास कोई फोटो या वीडियो फुटेज है तो वो मुझे उपलब्ध कराए। मुझे झूठे मामले में फ़साने की साजिश रची जा रही है।मेरा विरोध शराब दुकान खुलने से पहले भी था और आज भी रहेगा लेकिन मेरा विरोध इस शराब दुकान को लेकर शांति पूर्ण रहेगा ।

शासन प्रशासन से में लठबाजी नहीं कर सकता हु शांति प्रिय ढंग से भजन कीर्तन करते हुए संचालित शराब दुकान से कुछ दूरी पर मेरा विरोध प्रदर्शन मोहल्ले वालों के साथ आज भी जारी रहेगा।

वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव चुकी अभी बिहार चुनाव के दौरे पर है वह मेरे इस मामले में मेरे साथ व मेरे समर्थन में पूर्ण रूप से खड़े है जैसे वो भिलाई लौटेंगे इस शराब दुकान के मामले में रूपरेखा तय कर के आगे की लड़ाई जारी रखूंगा।

पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे का इस मामले में आप के प्रति क्या रुख है तो उन्होंने कहा कि वह ही बेहतर बता पाएंगे कि उनकी इस शराब दुकान में क्या रुचि है चुकी राज्य में भाजपा की सरकार है सरकार की मंशा को वही बेहतर बताएंगे।में विपक्ष में हु।

सत्ता सरकार व प्रशासन आजरकता फैलने का काम कर रहा है दुर्ग जिला पूरे प्रदेश में हत्या के मामले में टॉप 10 में चल रहा है दुर्ग जिला जिसे खेल धानी,शिक्षा धानी के नाम से जाना पहचाना जाता है वे अब नशे का बड़ा अड्डा बन गया है।

विकास कार्यों के लिए निगम प्रशासन से जेसीबी की मांग की जाती है तो हमें 5-5 घंटे जेसीबी के लिए इंतजार करना पड़ता है लेकिन शराब दुकान खुलने से पहले तैयारियों को लेकर 4-5 जेसीबी पहले से मौजूद थी।पुलिस के पहरे में शराब दुकान संचालित कर दी गई है। आज शानदार तीसरा चौथा दिन है ऐसा प्रति होता है कि सायं सरकार का खजाना कम पढ़ रहा है कि यही वजह से सायं सरकार जगह जगह शराब दुकान खोल के अपना खजाना भर रही है।

मेरी सायं सरकार से मांग है कि प्रदेश की सरकारी राशन दुकानों में चावल न बाट कर सीधे तौर पर शराब का वितरण भी राशन कार्ड के माध्यम से हितग्राहियों को शराब भी राशन दुकान से दिलाए।

मेरे साथ पुलिस वालो ने गाली गलौज बदसूलकी और बतमीजी व अभद्रता की है इस मामले में जल्द ही में हायर कमेटी से मामले की जांच की मांग करूंगा मेरे साथ ACCU के चार पांच सिपाहियों ने जबरदस्ती पकड़ा धपडी में मेरा कीमती मोबाइल ओप्पो कंपनी का टूट गया, जिससे मुझे आर्थिक छती हुई है। पद्ममनापुर टीआई राजकुमार लहरें ने गिरफ्तारी पत्रक में साइन करने की बात को लेकर मां बहन की गाली गलौज की है जिसकी में शिकायत करूंगा।
मेरा विरोध प्रदर्शन शांति पूर्ण तरीके से लगातार जारी रहेगा।मेरे ऊपर शराब दुकान के शटर के सामने खड़े ओर आबकारी महिला अधिकारी से अभद्रता करने का जो आरोप पुलिस लगा रही है उसका प्रमाण वय प्रस्तुत करे।

दुर्ग एसएसपी कलेक्टर को निगम आयुक्त से लेकर पुलिस आबकारी के लोग सिर्फ ओर सिर्फ गुमराह कर रहे है पुलिस प्रशासन को मेरी चुनौती है कि मेरे साथ शराब भट्टी के मामले में सारे सबूतों के साक्ष्य दे अन्यथा झूठ बोलना बंद करे।
एसएसपी कलक्टर को मनगढ़ंत बाते बताई जा रही है।

मेरे द्वारा शराब भट्टी के विरोध को लेकर शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन को लेकर अनुमति एसडीएम हितेश पिस्दा से मांगी गई लेकिन उन्होंने अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया।शासकीय कार्य का विरोध करोगे तो कार्यवाही होगी।

सायं सरकार में अब सिर्फ ओर सिर्फ पावर और कलम का बोल बाला है जोन कमिश्नर खुर्सीपार ने मुझे शराब दुकान खोलने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी ओर मुझे गुमराह कर के रखा। MIC के बाद सामान्य सभा में भी मुद्दा पास होना था लेकिन उससे पहले ही शराब दुकान खुल गई ।

पत्रकार वार्ता में उपस्थित लोगों में शहर जिला भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,पार्षद साकेत चंद्राकर,मालती ठाकुर,के.जगदीप, सेवन ठाकुर,एम गोपाल राव,सुनील गोयल,राकेश ठाकुर,विकास केशरवानी आदि उपस्थित है।

▪️
‘भिलाई महिला विद्यालय’ में कुष्ठ रोग जागरूकता एवं संवेदनशीलता पर कार्यक्रम का आयोजन : कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने किया

भिलाई महिला महाविद्यालय में “Leprosy Awareness and Sensitization” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा छात्रों में इस रोग के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कुष्ठ रोग के सामाजिक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस रोग के प्रति समाज की सोच में परिवर्तन लाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल सके।

आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. भावना पांडेय ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री प्रशांत मिश्रा, State Program Manager, ने कुष्ठ रोग के कारण, संचरण, लक्षणों एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह रोग एक communicable disease है जो छींकने या खांसने से निकलने वाले droplets द्वारा फैलता है।

इसके पश्चात श्री अमृतेश सिंह ठाकुर, Swiss Emmaus Leprosy Relief Work India से, ने इस रोग की भयावहता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दुर्ग जिले में यह रोग अब बच्चों में भी देखा जा रहा है, जो कि अत्यंत चिंताजनक स्थिति है और यह संकेत देता है कि bacterial load बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि समाज में इस रोग के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रारंभिक पहचान व उपचार को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों और शिक्षकों के बीच पज़ल गतिविधि आयोजित की गई, जिसके माध्यम से कुष्ठ रोग के निवारण एवं जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।

इस अवसर पर NAAC समन्वयक डॉ. रूपम अजीत यादव, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भाविका मिश्रा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया तथा अंत में डॉ. सरिता जोशी ने कार्यक्रम पर सारगर्भित फीडबैक प्रस्तुत किया।

यह कार्यक्रम सभी के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिसने विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त किया।

• भिलाई महिला महाविद्यालय में एकता दिवस पर शपथ समारोह

भिलाई महिला महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ आशारानी दास नेक कोऑर्डिनेटर डॉ रूपम अजीत यादव आइक्यूएसी प्रभारी डॉ भावना पांडेय एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अनुपमा श्रीवास्तव एवं श्रीमती नजनीन बेग सभी विभागाध्यक्ष एवं कॉलेज की प्राध्यापिकाएं तथा स्वयं सेविकाओ के द्वारा यह प्रोग्राम कराया गया । इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा लिए शपथ ली और जीवन पर्यन्त राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की कसम खाई ।

▪️
भिलाई नगर निगम : हाउसिंग बोर्ड कुरुद में अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाई

भिलाई नगर निगम हाऊसिंग बोर्ड कुरूद में नाली के उपर किये अवैध बाउंड्री वॉल तथा शांति नगर सड़क 2 में न्यायालय के आदेश पर जर्जर भवन को ढहाया गया।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निगम के जोन 2 वैशालीनगर नगर के राजस्व अमले ने कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज शिकायत के आधार पर मकान नं सी एच 878 एवं 879 के मालिक रवि टेककर तथा मकान नं सी एच 876 एवं 877 के मालिक द्वारा अपने आबंटित भूखण्ड के अतिरिक्त नाली पर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया था जो जांच उपरान्त जामुल पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।
वहीं शांतिनगर सड़क 2 में राजपाल सिंह तथा सुमन वानखेड़े के बीच भुखण्ड में किये गये भवन निर्माण को लेकर मान. न्यायालय के आदेश पर बेदखली की कार्रवाई किया गया।
कार्रवाई के दौरान भवन अनुज्ञा के उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, चंदन निर्मलकर, जोन 2 सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, तोड़फोड़ के नोडल अधिकारी विनय शर्मा, सहायक नोडल हरिओम गुप्ता, वार्ड प्रभारी हरि ताम्रकार, प्रतीक तिवारी, मदनमोहन तिवारी, कार्तिक राम, समीर अहमद, मंगल जांगड़े, खेमू सहित जामुल पुलिस बल उपस्थित रहा ।

▪️
भिलाई नगर निगम : निगम प्रशासन ने 3 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई : निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने कर्मचारी गुप्तानंद तिवारी, विक्रम सिंह एवं उर्मिला दास चंदेल को स्मृति चिंह प्रदान कर विदाई दी

भिलाई नगर निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 3 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा करते हुए सभी को सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने गुप्तानंद तिवारी पम्प सहायक, विक्रम सिंह मजदूर एवं उर्मिल दास चंदेल सफाई कामगार को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

▪️
नेशनल हाईवे नेहरू नगर चौक से पॉवर हाउस चौक तक रोड बाधित करने वाले पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही : निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि पशुओं को खुला छोड़ने पर करें कार्यवाही

नेशनल हाईवे नेहरू नगर चौंक से पावर हाउस चौक तक रोड बाधित करने वाले पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर बेदखली प्रभारी विनय शर्मा अपने दल के साथ पशुओं को पकड़ने का कार्य कर रहे हैं। पकड़े गये पशुओं को कोसानाला गौठान में रखा जा रहा है। जहां उनके खाने के लिए हरा चारा, पानी की व्यवस्था किया गया है। खटाल संचालको द्वारा पशुओं को खुला छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण पशु भटकते हुए सड़को के बीच में आकर बैठ जाते है। नेशनल हाईवे होने के कारण भारी एवं दुपहिया वाहनों का आना-जाना अधिक रहता है। पशुओं के सड़को पर बैठने के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और दुपहिया वाहन चालको को गिरने का डर बना रहता है। जिसे देखते हुए उड़नदस्ता दल सुबह से पशुओं को पकड़कर काउकेचर के माध्यम से गौठान में छोड़ने का कार्य किए हैं।
नगर निगम भिलाई का सभी खटाल संचालको से अपील है, कि अपने पशुओं को खुला न छोड़े। पशुओं के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो उसकी जवाबदेही खटाल संचालको की होगी और निगम द्वारा कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

•••

[ • न्यूज़ संकलन : शमशीर शिवानी, ब्यूरो प्रमुख ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख
breaking Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ
breaking Chhattisgarh

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत
breaking Chhattisgarh

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
breaking international

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल
breaking international

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार
breaking Chhattisgarh

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम
breaking international

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय

5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ – मुख्यमंत्री श्री साय

किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कविता

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन