- Home
- Chhattisgarh
- ‘साहित्य सृजन संस्थान’ : संस्थान की 39वीं मासिक काव्य संध्या और सम्मान समारोह
‘साहित्य सृजन संस्थान’ : संस्थान की 39वीं मासिक काव्य संध्या और सम्मान समारोह

रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास]
‘साहित्य सृजन संस्थान’ के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के प्रतिनिधि डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ को बताया कि आगामी 16 नवम्बर, 2025 [रविवार] को दोपहर 3.00 से सायं 7.00 बजे तक समिति की 39वीं काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन रायपुर [विमतारा हॉल, मधु पिल्ले चौक के पास, शांति नगर] में आयोजित है.
प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘साहित्य सृजन संस्थान’ के तत्वावधान में प्रति माह यह आयोजन किया जा रहा है. यह संस्थान नए रचनाकारों को मंच प्रदान के साथ,उनके लेखन प्रतिभा को भी प्रोत्साहित विगत 38 माह से निरंतर कर रही है.
छत्तीसगढ़ की विरासत, संस्कृति बचाने में जुटी ‘साहित्य सृजन संस्थान’ के ऊर्जावान कवि एवं संयोजक वीर अजीत शर्मा का कहना है कि “लक्ष्य हो तो कदम बढ़ते चले जाते हैं”
या यूँ कहें-
‘सदियाँ कहती है/आने वाले समय चक्र से/गति अपनी कुछ धीमी करो/ताकि इंसानियत के बचे अवशेषों को/मैं एकत्र कर सकूँ/आने वाली पीढ़ी के लिए/धरोहर के रूप में’
आप सब सादर आमंत्रित हैं.
एक नई कृति के साथ.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)