- Home
- Chhattisgarh
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने पर एवं देव दीपावली पर विशेष – डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने पर एवं देव दीपावली पर विशेष – डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

इस देव दीपावली
हमें थोड़ा बदलना होगा रंगों का विभाजन
जाने किसके कहने पर
हमने लड़कियों को दे दिया था गुलाबी रंग
और लड़कों को नीला रंग सौंप दिया
अपनी सीमाओं में अटक से गए हैं हम, हमारी कई पीढ़ियां, हमारा इतिहास
हमें इन रंगों को बदलना होगा
हमें लड़कियों को देना होगा
अब नीला रंग
जिससे वह आसमान की ऊंचाई से लेकर समंदर की गहराई को भी माप सके,
नीले रंग की प्रबल शक्तियों को अपने अंदर भर सके
और लड़कों को उपहार स्वरूप देना होगा अब गुलाबी रंग
जिस से वह फूलों की खुशबू,तितली की कोमलता,भोर की मासूमियत से लेकर मां के होठों के कंपन तक को पहचान सके
और
एक दिन इन रंगों को मिला देना होगा
इंद्रधनुष पर सबका अधिकार होगा
हम नहीं बांधेंगे
लड़के और लड़कियों को रंगों की सीमा में
अब हम खरीदेंगे लड़कियों के लिए नीले कुर्ते और लड़कों के लिए गुलाबी कमीज़े
पृथ्वी के हरे रंग को लाल होने से बचाना
दूसरा जरूरी काम होगा

[ • ‘स्वयंसिद्धा’ की प्रमुख, स्वतंत्र पत्रकार, कवयित्री, लेखिका, ब्लाॅगर डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ संपादकीय मंडल की सदस्य हैं. • संपर्क- 98261 30569 ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)