- Home
- Chhattisgarh
- राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज [जिला-भिलाई इकाई] : ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर मनाया दीपावली मिलन : उपस्थित समाज के सदस्यों ने कहा कि आज हमारी संस्कृति को बचाए रखने एवं एकता की आवश्यकता है. राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मणों का योगदान सर्वोपरि है
राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज [जिला-भिलाई इकाई] : ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर मनाया दीपावली मिलन : उपस्थित समाज के सदस्यों ने कहा कि आज हमारी संस्कृति को बचाए रखने एवं एकता की आवश्यकता है. राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मणों का योगदान सर्वोपरि है

👉 • ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ जिला-भिलाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण को एक मंच में लाने के उद्देश्य से हम सब प्रयासरत हैं. इस दिशा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी और प्रदेश सचिव राकेश कुमार शुक्ला के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं.
[बाएँ से] मनोज तिवारी, ईश्वरचंद्र त्रिपाठी, राकेश कुमार शुक्ला और मृदुला शुक्ला
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
हम ब्राह्मण अलग-अलग ब्राह्मण समाज का भले ही प्रतिनिधित्व करें किंतु हम सब एकजुट होकर रहें. ब्राह्मण समाज या ब्राह्मणों को उत्थान व विकास के लिए हमारा कर्तव्य है कि हम अपना अहम खत्म कर, बिना विकल्प के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा. हम समाज के लोगों को मिलकर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर एक नया परिवर्तन लाना होगा. यदि संस्कृति को बचाए रखना है तो ब्राह्मणत्व को बचाना होगा. विश्व तभी बचेगा, जब ब्राह्मण बचेंगे. इसी उद्देश्य को संकल्प लेकर बीते कल ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ जिला-भिलाई इकाई ने दीपावली मिलन कार्यक्रम जगन्नाथ मंदिर परिसर सभागार सेक्टर-6 में आयोजित किया.


‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ जिला-भिलाई इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी के संयोजन में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी थे. अन्य विशिष्ट अतिथि रहे- प्रदेश सचिव राकेश कुमार शुक्ला, संभागीय अध्यक्ष [दुर्ग] सुरेंद्र शर्मा, संभागीय महासचिव ज्योति शर्मा, संभागीय सचिव अजय शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ [भिलाई यूनिट] की अध्यक्ष श्रीमती मृदुला शुक्ला और मनोज तिवारी.

👉 • ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती मृदुला शुक्ला ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कही कि हम भले ही अलग-अलग ब्राह्मण समाज से जुड़े हुए हैं किंतु किसी एक घटनाक्रम पर हम सब एक हैं और एक रहेंगे.

👉 • ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ संभागीय अध्यक्ष [जिला-दुर्ग] के सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि- मैं सभी ब्राह्मणों को समाज से जुड़ने व आत्मसात करने के आव्हान करता हूँ, हमारी एकता में ही हमारी उन्नति है…

👉 • समाज की सक्रिय सदस्य स्वीटी कौशिक ने कहा कि हम सब सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, राजनैतिक से जुड़े हैं. इसलिए हम सब संस्कारवान बनाने में सक्षम हैं..

👉 • ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ जिला-दुर्ग की संभागीय महासचिव ज्योति शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण बुद्धिजीवी है. ब्राह्मण राजनीतिज्ञ करने वालों को हाथ जोड़कर प्रणाम करें ना कि पैर छूकर. उन्होंने उपस्थित विप्रजनों को ऊर्जा एवं जागरूकता से भरा उद्बोधन दिया..

👉 • प्रदेश सचिव राकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव होगा, जब समाज में हमारी जन भागीदारी सुनिश्चित होगी…

👉 • ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने कहा कि ‘हम विप्रजन समाज के गरीब और निर्धन लोगों की सहायता करें और एकजुट रहें’
▪️
दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए-









स्वीटी कौशिक, ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ [भिलाई इकाई] के उपाध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य, अरुण कुमार पंडा, दीपक मिश्रा, रमेश तिवारी, रत्नेश तिवारी, सीमा तिवारी, सत्येंद्र बहादुर तिवारी, अरविंद तिवारी, ब्रजमोहन तिवारी, राजीव तिवारी, विनीता तिवारी, संध्या मंडलोई, कमलेश मंडलोई, मिथलेश शर्मा, रमेश शर्मा, पंकज शर्मा, सुनीता शर्मा, अनुपमा शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, डॉ. विश्वनाथ पाणीग्रही, सीएम महापात्र, प्रमिला दुबे, एनपी मिश्रा, अवधेश पांडे, गीता मिश्र, रविशंकर मिश्र, जितेंद्र मिश्रा, पूनम मिश्रा, उर्मिला उपाध्याय, नर्मदा प्रसाद मिश्रा, चंद्रशेखर द्विवेदी, रविंद्र साहू, और समाज के अनेक प्रबुद्धजन.
दीपावली मिलन कार्यक्रम में स्वागत भाषण लक्ष्मीकांत तिवारी, संचालन दीपक मिश्रा और आभार व्यक्त प्रदीप भट्टाचार्य ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)