- Home
- Chhattisgarh
- विमोचन : डॉ. संजय दानी की किताब ‘चश्मे बद्दूर’ विमोचित : मैं उनकी 7 किताबों के विमोचन का गवाह हूँ और उम्मीद करता हूँ कि कम से कम उनकी आने वाली 7 किताबों के विमोचन का साक्षी बनूं – रविंद्र चौबे : डॉ. संजय दानी ग़ज़लकार के साथ-साथ साहित्यकारों को साथ लेकर चलते हैं- रवि श्रीवास्तव
विमोचन : डॉ. संजय दानी की किताब ‘चश्मे बद्दूर’ विमोचित : मैं उनकी 7 किताबों के विमोचन का गवाह हूँ और उम्मीद करता हूँ कि कम से कम उनकी आने वाली 7 किताबों के विमोचन का साक्षी बनूं – रविंद्र चौबे : डॉ. संजय दानी ग़ज़लकार के साथ-साथ साहित्यकारों को साथ लेकर चलते हैं- रवि श्रीवास्तव

👉 • डॉ. संजय दानी का ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दूर’ के विमोचन के अवसर पर [बाएँ से] सरला शर्मा, डॉ. संजय दानी, डॉ. बलदाऊ राम साहू, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, रवि श्रीवास्तव और डॉ. चितरंजन कर
दुर्ग ,16 नवम्बर 2025 [छत्तीसगढ़ आसपास] : डॉ. संजय दानी की किताब ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दूर’ का विमोचन मुख्य अतिथि रविंद्र चौबे और सुप्रसिद्ध साहित्यकार रवि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बीते कल दुर्ग के आईएमए भवन में सम्पन्न हुआ. विशिष्ट अतिथि थे- डॉ. परदेशीराम वर्मा, डॉ. चितरंजन कर और ‘दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति’ के अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू. आलेख पाठ का वाचन सरला शर्मा ने किया.

डॉ. संजय दानी ने कहा कि-
मेरे प्रारंभिक दौर में मेरी ग़ज़लों की गलतियां बताने वाले लोग मेरे सबसे बड़े हितैषी हैं. उन्हीं के कारण मुझे ग़ज़ल लेखन की राह में बेहतर मंजिल हासिल हुई है. भविष्य में और भी कुछ अच्छा लिख सकूँ, ऐसा मैं सोचता हूं.
स्वागत वक्तव्य डॉ. संजय दानी की अर्धांगिनी डॉ. ममता दानी ने दिया और कार्यक्रम के शेष भाग का संचालन शायर इसराईल शाद बेग बिलासपुरी ने किया.
आभार व्यक्त ‘दुर्ग जिला हिंदी साहित्य संस्था’ के सचिव राकेश गुप्ता रूसिया ने किया.

[ • ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के लिए दुर्ग से रपट डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)