- Home
- Chhattisgarh
- सम्मान : छत्तीसगढ़ राज्य से प्रकाशित द्वि-भाषी पत्रिका ‘भिलाई वाणी’ [तेलगु-हिंदी] द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान इस वर्ष बांग्ला-हिंदी के सुपरिचित कवि व नाट्यकार प्रकाशचंद्र मण्डल को दिया जाएगा : यह सम्मान समारोह 23 नवम्बर, 2025 को आयोजित है
सम्मान : छत्तीसगढ़ राज्य से प्रकाशित द्वि-भाषी पत्रिका ‘भिलाई वाणी’ [तेलगु-हिंदी] द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान इस वर्ष बांग्ला-हिंदी के सुपरिचित कवि व नाट्यकार प्रकाशचंद्र मण्डल को दिया जाएगा : यह सम्मान समारोह 23 नवम्बर, 2025 को आयोजित है

छत्तीसगढ़ आसपास साहित्यिक डेस्क : 2 हिंदी काव्य संग्रह [शब्दों की खोज में, फिर भी चलना होगा] और 4 बांग्ला काव्य संग्रह [तुमी एले ताई, एक फालि रोद्दुर, आमाके उन्मुक्त करो, कखोन जे कोन कथा कविता होए जाए] के देश व्यापी प्रतिष्ठित बांग्ला-हिंदी के कवि व नाट्यकार प्रकाशचंद्र मण्डल को इस वर्ष का ‘भिलाई वाणी सम्मान-2025’ से नवाज़ा जाएगा. छत्तीसगढ़ राज्य [जिला-भिलाई, दुर्ग] से एक मात्र द्वि-भाषी ‘भिलाई वाणी’ पत्रिका [तेलगु-हिंदी] द्वारा यह सम्मान दिया जाता है.
‘भिलाई वाणी’ सम्मान के पूर्व प्रकाशचंद्र मण्डल को छत्तीसगढ़ धरती पुत्र सम्मान [2013], छत्तीसगढ़ ‘मुक्ताकाश’ द्वारा श्रेष्ठ नाट्य निर्देशन सम्मान [2015], उत्कल नाट्य मंच उड़ीसा द्वारा सर्वश्रेष्ठ नाट्य निर्देशन सम्मान [2016], ‘विश्व बंग साहित्य’ द्वारा साहित्य गुणीजन सम्मान [2019], ‘शिल्प साहित्य समिति’ सिलीगुड़ी व दार्जिलिंग द्वारा सम्मान [2023], बांग्ला विश्व पुस्तक मेला में कोलकाता में इनकी तीन कृतियों पर सम्मान [2024], इंक पब्लिकेशन प्रयागराज उत्तरप्रदेश से प्रकाशित अखिल भारतीय साझा काव्य संग्रह ‘अंतस के स्वर’ द्वारा सर्वश्रेष्ठ कृति सम्मान [2024], कोलकाता के विभिन्न साहित्यिक संस्था द्वारा इनकी प्रकाशित कृति पर सम्मान [2025], भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अनेकों बार सम्मान और ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ सम्मान [2025] प्राप्त हो चुका है.

प्रकाशचंद्र मण्डल नवगठित प्रगतिशील व जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के संस्थापक सदस्य हैं. ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के उप सचिव एवं ‘बंगीय कृष्टि परिषद्’ में सांस्कृतिक सचिव के पद का निर्वहन कर रहे हैं. लोक शिक्षण-लोक जागरण की मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ एवं साहित्यिक पत्रिका ‘आरंभ’ में संपादक मंडल के सदस्य हैं.
‘भिलाई वाणी सम्मान-2025’ से सम्मानित किए जाने पर अनेक-अनेक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना. साहित्य में वे निरंतर अपना योगदान देते रहे. हमारी हार्दिक शुभकामनाएं.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)