• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की एक मजदूर बेटी संजू देवी यादव ने कबड्डी में जितवाया वर्ल्डकप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री [खेल मंत्री] अरुण साव एवं दुर्ग जिला सांसद विजय बघेल ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ की एक मजदूर बेटी संजू देवी यादव ने कबड्डी में जितवाया वर्ल्डकप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री [खेल मंत्री] अरुण साव एवं दुर्ग जिला सांसद विजय बघेल ने किया स्वागत

3 months ago
344

👉 • पत्रकारवार्ता में विजय बघेल के साथ संजू देवी यादव और ‘छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ’ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल

भिलाई [शमशीर शिवानी]

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ‘पाली’ तहसील के गांव ‘बेलाकछार’ ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय महिला टीम दूसरी बार महिला वल्र्डकप जीताने वाली संजू देवी आज अपने देश भारत पहुंची और कबडडी ंसंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल एवं संघ के सभी सदस्यों के साथ रायपुर एयरपोर्ट पहुंची और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं खेलमंत्री अरूण साव के निवास पहुंची जहां मंत्री श्री साव ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके पश्चात वे भिलाई सांसद विजय बघेल के निवास पहुंची जहां सांसद विजय बघेल ने छग की गौरव व देश की शान बताते हुए संजू देवी और पूरी टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ी संजू देवी भव्य स्वागत किया।

ज्ञातव्य हो कि भारत को वल्र्डकप जीतने में दुर्ग सांसद विजय बघेल की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, चयन के लिए जब अचानक बिदेश जाने की बात आई तो सांसद विजय बघेल ने प्रदेश कबडडी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल के अनुरोध पर 24 घंटे में पासपोर्ट बनवा कर दिया जिसके कारण वह सलेक्शन के लिए विदेश गई और संजू देवी का भारतीय कबडडी टीम में सलेक्शन हुआ और इस बेटी ने भारत की महिला कबड्डी टीम को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के मार्फत वल्र्डकप जितवाया।

पत्रकारवार्ता से चर्चा करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि होनहार खिलाड़ी संजूदेवी यादव ने छत्तीसगढ ही नही पूरे हिन्दुस्तान का नाम रौशन किया है। आज हमे इस बेटी का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है और मैं कहूंगा कि छग की बेटिया इस होनहार खिलाडी बेटी से प्रेरणा ले। आज मुझे बेहद खुशी है कि भले ही मै दो बार से सांसद हूं लेकिन मेरे जीवन की भी मूल शुरूआत कबड्डी खेल से ही हुई है। इसलिए मेरी खुशी आज दोगुनी हो गई है। मैं और प्रदेश कबड्डीसंध के जो अभी अध्यक्ष शशिकांत बघेल है हम लोगों ने भी कबड़ी खेल में मध्यप्रदेश सहित कई जगह प्रतियोगिता में गये और कई स्वर्ण और रजत पदक भी दिलवाये। मेरे मन में भी हमेशा खेल की भावना रहता हूं, इसलिए आज मैं रोलबॉल एसोसिएशन, वेटलिफ्टिंग छग का अध्यक्ष और ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष भी हूं। इसलिए खेल से मेरा अटूट लगाव है। हमारे प्रदेश की बिटिया जोआज तक छग में नही हुआ वह सारे रिकार्ड तोड़कर इन्होंने देश के लिए दूसरी बार भारत के लिए एक रिकार्ड बनाया और अन्र्तराष्ट्रीय टूर्नामेंट में मेन आफ द सरीज वल्र्ड चैम्पियनशिप का खिताब जितवाया कर पूरे भारत का गौरव बढाया है। इतनी बडी कीर्तिमान स्थापित कर आज ये बेटी भारत लौटी है। हम इनका और पूरी टीम का स्वागत करते है और बधाई देते है। प्रधानमंत्री भी देश के खिलाडियोंको हमेशा प्रोत्साहित करते है जब बाहर देश कही टीम जाती है तो वे फोन से खिलाड्यिों से बात कर उनको प्रोत्साहित करते है, यदि टीम हार भी जाती है फिर भी उनको प्रोत्साहित करते है कि कोई बात नही तैयारी अभी से शुरू करें और उसे जारी रखे अगली बार जरूर सफलता मिलेगी।

मीडिया से चर्चा करते हुए संजू देवी यादव ने कहा कि-
मैं आज जो कुछ भी हूं उसमें मेरे मातापिता का आशीर्वाद और हमारे प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर और प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, व सांसद विजय बघेल एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग का मुझे भरपूर सहयोग मिला जिसके कारण मुझे प्रशिक्षण बहुत अच्छे से मिला और मैं देश के लिए खेलकर ये खिताब देश के नाम कर सकी। खिलाड़ी संजू देवी ने आगे बताया कि मेरी रूचि कबडडी में बचपन से ही रही। एक प्रश्र का उत्तर देते हुए संजू देवी ने कहा कि राज्य सरकार से भी भरपूर सहयोग मिला। राज्य सरकार में नौकरी करने की मंशा पर कहा कि ये सरकार के उपर है, मेरी इच्छा है कि मैं इसी प्रकार खेल के क्षेत्र में ही तरक्की करू और देश के लिए खेलू।

‘छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ’ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल ने कहा कि-
आज जो भारत की झोली में ये छग की बेटी वल्र्डचैम्पियनशिप कप जो लाई है, उसमें सांसद विजय बघेल का बडा योगदान है जब इसके सलेक्शन के लिए अचानक विदेश से बुलावा आया तो इनके पास पासपोर्ट नही था इस समय बिजय बघेल ने मात्र 24 घंटे में पासपोर्ट बनवाकर दिये जिसके कारण संजूदेवी विदेश जा सकी और भारतीय टीम में शामिल हो सकी। जिस प्रकार राज्य सरकार अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी शबा अंजुम को डीएसपी पद पर नौकरी दी उसी प्रकार खिलाडी संजू देवी को भी राज्य सरकार में नौकरी मिलने का कोई ऑफर आया है के प्रश्र पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल ने कहा कि अभी राज्य सरकार से इस प्रकार का कोई ऑफर नही है लेकिन रेलवे जरूर अपने यहां नौकरी देने और रेलवे की टीम से खेलने का ऑफर दी है लेकिन रेलवे को अभी जबाब नही दिया गया है इसलिए कि हम लोग चाहते है कि ये होनहान खिलाड़ी छग से खेले और छग का नामत रौशन करे यदि राज्य सरकार नौकरी नही देगी तब रेलवे में नौकरी के लिए सोचा जायेगा वेसे आज शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संजू देवी को स्वागत करने के लिए अपने निवास आमंत्रित किया है ।

सांसद निवास में इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी भाटिया के साथ ही कई गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि गांव की निवासी संजू देवी के शानदार प्रदर्शन के कारण भारत ने महिला कबडडी टीम ने वल्र्डकप जीत कर पूरे भारत को गौरवान्वित की है। भारत की महिला टीम पूर्व की भांति अपना दबदबा कायम रखते हुए सोमवार को यहां लगातार दूसरी बार वल्र्डकप जीतने में कामयाब हुई है। यहां खेले गये फाईनल में भारतीय महिला टीम ने चीनी ताईपे को 35-28 से शकस्त दी। खाास बात यह है कि भारतीय टीम ने इस पूरे मैच में अजेय रहते हुए यह खिताब जीती है। इससे पूर्व भारत ने सन 2012 में टूर्नामेंट की मेजबानी बिहार के पटना में की थी उसमें भी भारतीय महिला टीम वल्र्डकप जीतने में सफल हुई थी।

• एक बैल के मर जाने पर उसकी जगह स्वयं लगकर की है, अपने खेत की जुताई-

बेहद गरीब और मजदूर परिवार की बेटी संजू देवी यादव के पिता रामजी यादव के अनुसार उनके यहां खेती के लिए दो बैल थे और जब एक बैल मर गया तो दूसरा बैल खरीदने के लिए राशि नही थी तो उस समय यही संजू देवी दूसरे बैल की जगह नागर में लगकर खेत जुताई तक की है। संजू देवी का एक छोटा भाई प्रेमप्रकाश है और संजू देवी एकलौती उस घर की बिटिया है और अभी इस साल वह बीए फाईनल की परीक्षा देने वाली है।

▪️
संजू देवी यादव का परिचय-

पिता का नाम श्री राम जी यादव

माता का नाम श्रीमती अमरीका बाई

भाई का नाम प्रेमप्रकाश

संजू देवी बी ए फाइनल ईयर मुकुर्धार पांडे कटघोरा में पढ़ाई करती है

माता पिता मजदूरी करते हैं

स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका आवासीय कबड्डी प्रशिक्षण केन्द्र की खिलाड़ी कु. संजू देवी ईरान की राजधानी तेहरान में आयोजित हुई

सीनियर एशियन महिला कबड्‌डी चैम्पियनशिप में बालिका आवासीय अकादमी की खिलाड़ी कु. संजू देवी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है

छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेलों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहा है। राज्य में खेलों के विकास के लिए जिला बिलासपुर स्थित स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में

अकादमी के प्रशिक्षकों द्वारा दिए जा रहे आधुनिक खेल प्रशिक्षण तथा सुविधाओं का ही नतीजा है कि, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र में संचालित बालिका आवासीय कबड्‌डी अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रारंभिक वर्ष से ही राज्य चैम्पियनशिप में अपना दम-खम दिखाना शुरू किया और प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर की मेहनत का फल नजर आना शुरू हुआ। अकादमी प्रारंभहोने के पश्चात से ही खिलाड़ियों ने तीनों वर्गों सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राज्य चैम्पियनशिप में विजेता का खिताब अपने नाम किया है।

अकादमी के दल को विजेता बनाने के लिए प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर के मेहनत के साथ ही उस मेहनत को साकार करने का काम किया है, खिलाड़ी कु. संजू देवी ने। संजू देवी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने बलबूते पर राज्य चैम्पियनशिप में अकादमी के दल को चैम्पियन बनाया जिसमें उसके साथी खिलाड़ियों ने मैदान पर उनका भरपूर सहयोग दिया है।

अनुज प्रताप संह ने दिया संजू देवी को प्रारंभिक प्रशिक्षण – कु. संजू देवी मूलतः जिला कोरबा के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम बेलाकछार की रहने वाली हैं। कु. संजू देवी

प्रारंभिक रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ग्रामीण आमंत्रण प्रतियोगिताओं में ग्राम का प्रतिनिधित्व किया करती थी, इन प्रतियोगिताओं में जिले के अन्य क्लबों की टीम भी भाग लिया करती थी। इस दौरान जिला कोरबा में कबड्‌डी क्लब का संचालन करने वाले अनुज प्रताप सिंह ने संजू देवी की प्रतिभा को पहचाना तथा उसे अपने क्लब ज्योति क्लब दर्दी जिला कोरबा में निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ ही उनके लिए निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई और यहाँ से ग्रामीण खिलाड़ी संजू देवी का सफर भारतीय खिलाड़ी संजू देवी के लिए प्रारंभ हुआ।

अकादमी में प्रवेश से भारतीय दल का सफर वर्ष 2022-23 में बालिका आवासीय अकादमी हेतु चयन ट्रायल लिए गए और वर्ष 2023-24 में बालिकाओं के लिए पहली बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी प्रारंभ हुआ। चयन ट्रायल में कु. संजू देवी के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बालिका आवासीय कबड्‌डी आवासीय फिजियोथ। वरिष्ठ प्रशिक्षक के दैनिक एवं मासिक कोचिंग प्लान के आधार पर खिलाड़ियों ने नियमित रूप से अपने पहले दिन से खेल में उन्नति हासिल करना प्रारंभ किया और राज्य चैम्पियन के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन दिखाना शुरू किया।

अकादमी में प्रवेश से भारतीय दल का सफर वर्ष 2023-24 से खिलाड़ी संजू देवी ने राज्य स्तर पर अकादमी की ओर से अपना प्रतिनिधित्व प्रारंभ किया और इस दौरान उनके द्वारा अर्जित उपलब्धियाँ निम्नानुसार हैं-

1. राज्य सीनियर चैम्पियनशिप 2023-24 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – विजेता

2. सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2023-24 हरियाणा प्रतिनिधित्व

3. पदक ईस्ट जोन इंटरयूनिवर्सिटी कबड्‌डी चैम्पियनशिप 2023-24 पं. बंगाल कांस्य

4. आल इंडिया इंटरयुनिवर्सिटी कबड्‌डी चैम्पियनशिप 2023-24 – प्रतिनिधित्व

5 पदक ईस्ट जोन इंटरयूनिवर्सिटी कबड्डी चैम्पियनशिप 2024-25 रायपुर. छ.ग. कांस्य

6. आल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी कबड्‌डी चैम्पियनशिप 2024-25 पंजाब- प्रतिनिधित्व

एवं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स हेतु क्वालीफाई

7. सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप

[ • पत्रकारवार्ता से ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के लिए संवाददाता शमशीर शिवानी ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख
breaking Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ
breaking Chhattisgarh

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत
breaking Chhattisgarh

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
breaking international

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल
breaking international

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार
breaking Chhattisgarh

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम
breaking international

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय

कविता

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन