- Home
- Chhattisgarh
- पावरग्रिड ने आयोजित किया राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2025 : ऊर्जा संरक्षण के संदेश को बच्चों की कला से मिला नया आयाम, छत्तीसगढ़ के 26 प्रतिभागियों को सम्मानित, विजेता राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व
पावरग्रिड ने आयोजित किया राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2025 : ऊर्जा संरक्षण के संदेश को बच्चों की कला से मिला नया आयाम, छत्तीसगढ़ के 26 प्रतिभागियों को सम्मानित, विजेता राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व
छत्तीसगढ़ : कुम्हारी [सुरेश वाहने] ऊर्जा संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पावरग्रिड कुम्हारी ने ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय अभियान के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2025 का सफल आयोजन किया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन पावरग्रिड रायपुर उपकेंद्र परिसर में हुआ.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रजनीश तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक (परिसम्पत्ति प्रबंधन), प. क्षे.-1, पावरग्रिड, विशिष्ट अतिथि श्री संजय खंडेलवाल, मुख्य अभियंता, सीएसपीडीसीएल एवं श्री निहार रंजन साहू, वरिष्ठ परियोजना समन्वयक, क्रेडा की गौरवमयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आर.पी. साहू, महाप्रबंधक, पावरग्रिड रायपुर उपकेंद्र एवं राज्य नोडल अधिकारी ने की.

इस वर्ष विद्यार्थियों की प्रतिभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिसमें बस्तर, सुकमा जैसे दूरस्थ जिलों से भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल स्तर पर लगभग 1 लाख 83 हजार छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। वहीं राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2025 में ऊर्जा संरक्षण के संदेश को बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से जीवंत किया।
प्रतियोगिता में परिणाम इस तरह से रहा-
ग्रुप-ए (कक्षा 5, 6 और 7) मे प्रथम स्थान: सान्वी संचिता, OP Jindal School, रायगढ़ (कक्षा 6), द्वितीय स्थान: अक्षिता सिंह, Holy Cross Senior Secondary School, बिलासपुर (कक्षा 7), और तृतीय स्थान: शिवम कुमार मेहर, PM Shri School JNV भूपदेवपुर, रायगढ़ (कक्षा 7) को मिला और ग्रुप-बी (कक्षा 8, 9 और 10) मे प्रथम स्थान: ऋषभ वर्मा, St. Teresa’s Convent School, रायगढ़ (कक्षा 8) द्वितीय स्थान: ख्यातिश्री पी., Delhi Public School, रायपुर (कक्षा 9) और तृतीय स्थान: स्तुती दुबे, St. Xavier’s Public School, कोरबा (कक्षा 8 ‘A’) को प्राप्त हुआ। दोनों श्रेणियों के विजेताओं को क्रमशः ₹50,000, ₹30,000 और ₹20,000 के पुरस्कार प्रदान किए गए।
[ • रिपोर्ट ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के लिए सुरेश वाहने ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)