- Home
- Chhattisgarh
- साहित्य सृजन संस्थान : 40वीं मासिक काव्य संध्या, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह 21 दिसम्बर, 2025 [रविवार] को वृंदावन हॉल [सिविल लाइन्स रायपुर] में दोपहर 3.00 बजे से 7.00 बजे तक
साहित्य सृजन संस्थान : 40वीं मासिक काव्य संध्या, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह 21 दिसम्बर, 2025 [रविवार] को वृंदावन हॉल [सिविल लाइन्स रायपुर] में दोपहर 3.00 बजे से 7.00 बजे तक

छत्तीसगढ़ आसपास
रायपुर
‘साहित्य सृजन संस्थान’ द्वारा लगातार जारी 40 वीं मासिक काव्य संध्या,पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह 21,दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स रायपुर में होगा।जिसमें बिलासपुर,कोरबा,भिलाई,दुर्ग, राजनांदगांव,बालोद, दल्ली राजहरा,महासमुंद,बागबाहरा,बेमेतरा,कबीरधाम,आरंग,पलारी,बलौदाबाजार,सारंगढ़ एवं राजधानी के कवि शायर अपनी रचना का काव्य पाठ करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.संजय अलंग पूर्व आईएएस ,शीलकांत पाठक ,वरिष्ठ साहित्यकार व समीक्षक, एवं राजकुमार धर द्विवेदी वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार, द्वय विशिष्ठ अतिथि होंगे।कार्यक्रम के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा होंगे।
इस कार्यक्रम में श्रीमती धनेश्वरी सोनी “गुल “को साहित्य सृजन श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, एस.एन. जोशी को साहित्य सृजन श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान एवं कु.तुलसी साहू को साहित्य सृजन युवा काव्य पाठ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा.
उमेश कुमार सोनी ‘नयन’ एवं विजय कुमार कोसले की पुस्तक [कृति] का विमोचन मंचस्थ अतिथियों के करकमलों द्वारा किया जायेगा.

यह जानकारी ‘साहित्य सृजन संस्थान’ के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा व संस्थान की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा ममता खरे ‘मधु’ ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)