- Home
- Chhattisgarh
- निधन : पुलिस मुख्यालय रायपुर में उपपुलिस महानिरीक्षक सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थ आईपीएस 55 वर्षीय प्रखर पाण्डेय का बीते कल दिल का दौरा पड़ने से निधन : आज भिलाई में होगा अंतिम संस्कार
निधन : पुलिस मुख्यालय रायपुर में उपपुलिस महानिरीक्षक सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थ आईपीएस 55 वर्षीय प्रखर पाण्डेय का बीते कल दिल का दौरा पड़ने से निधन : आज भिलाई में होगा अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़ आसपास
रायपुर
सीनियर आईपीएस प्रखर पाण्डेय का 14 दिसम्बर, 2025 को शाम 4.00 बजे उपचार के दौरान रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में निधन हो गया. उन्हें दिल का दौरा आने के बाद जवाहरलाल नेहरू अनुसंधान एवं चिकित्सालय केंद्र सेक्टर-9 [भिलाई] में भर्ती कराया गया था. गंभीर हालत में सेक्टर-9 अस्पताल से रेफर कर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल लाया गया था. 5 दिसम्बर को सुबह 4.00 बजे के आसपास उन्हें हार्ट अटैक आया था. आज भिलाई में दोपहर 1.00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.
प्रखर पाण्डेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उपपुलिस महानिरीक्षक के पद पर सीआईडी विभाग में सेवा दे रहे थे. वे कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक के अलावा मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी के पद पर रहे चुके हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में बिलासपुर, राजनांदगांव, एसडीओपी चांपा, कोटा-बिलासपुर में भी सेवाएं दे चुके हैं.
प्रखर पाण्डेय के निधन पर ‘छत्तीसगढ़ प्रेस कौंसिल’, ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ और प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि
🕉 शांति
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)