- Home
- Chhattisgarh
- गुरु अगरदास सतनामी कल्याण संगठन,भिलाई-चरोदा : गुरु घासीदास की 269वीं जयंती समारोह एवं संदेश यात्रा 17-18 दिसम्बर, 2025 को
गुरु अगरदास सतनामी कल्याण संगठन,भिलाई-चरोदा : गुरु घासीदास की 269वीं जयंती समारोह एवं संदेश यात्रा 17-18 दिसम्बर, 2025 को
छत्तीसगढ़ आसपास
भिलाई-चरोदा
गुरु अगरदास सतनामी कल्याण संगठन भिलाई – चरोदा के अध्यक्ष एडवोकेट/नोटरी मोतीराम कोशले ने बताया कि सतनाम भवन भिलाई 3 में दिनांक 17.12.2025 को समय दोपहर 3 से सतनाम संदेश यात्रा निकाली जायेंगी, जिसमे श्री श्याम धुमाल पार्टी भिलाई – 3 व श्री अजय महाकाली जस झांकी परिवार ग्राम खेरधा अहिवारा की शानदार प्रदर्शन होगा.
18 दिसम्बर, 2025 को संध्या 4 बजे से सतनाम लहर पंथी पार्टी कापसी पाटन की प्रस्तुति के साथ जैतखाम में झंडाध्वजारोहण किये जाएंगे, तत्पश्चात संध्या 6 बजे से अतिथि आगमन एवम संध्या 7 बजे से गुरु प्रसादी प्रारंभ होगा.
समारोह के मुख्य अतिथि अहिवारा विधानसभा के विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सवाडा, अध्यक्षता आरंग के पूर्व विधायक नवीन मारकंडे, विशिष्ट अतिथि आर. एस. एस. के दुर्ग जिला कार्यवाह सुनील पटेल, विशेष अतिथि भिलाई के भाजपा जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, ईश्वर ठाकुर, सुषमा जेठानी, नटवर ताम्रकार, गुलशन ढींढे, खगेश कोसरिया, हमीद अहमद शाह, वरुण यादव, ए. गौरी शंकर, सतीश साहू, दिलीप पटेल, रामखिलावन वर्मा, फिरोज फारूकी, प्रेम सागर चतुर्वेदी उपस्थित रहेंगे l


ये जानकारी प्रेस विज्ञप्ति ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के ब्यूरो प्रमुख डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)