- Home
- Chhattisgarh
- विमोचन : सुप्रसिद्ध बाल गीतकार कमलेश चंद्राकर के पांचवें गीत संग्रह ‘मम्मा मेरी सुनो जरा’ का विमोचन 21 दिसम्बर, 2025 को भिलाई निवास [इंडियन कॉफी हाउस सभागार] में दोपहर 3.00 बजे : कृति पर परिचर्चा एवं सम्मान
विमोचन : सुप्रसिद्ध बाल गीतकार कमलेश चंद्राकर के पांचवें गीत संग्रह ‘मम्मा मेरी सुनो जरा’ का विमोचन 21 दिसम्बर, 2025 को भिलाई निवास [इंडियन कॉफी हाउस सभागार] में दोपहर 3.00 बजे : कृति पर परिचर्चा एवं सम्मान

छत्तीसगढ़ आसपास
भिलाई-दुर्ग
बाल गीतकार के रूप में छत्तीसगढ़ के सुपरिचित बाल कवि कमलेश चंद्राकर के पांचवें गीत संग्रह ‘मम्मा मेरी सुनो जरा’ का विमोचन भिलाई निवास [इंडियन कॉफी हाउस सभागार] में 21 दिसम्बर, 2025 को अपराह्न 3.00 बजे अंतर्राष्ट्रीय बाल साहित्यकार [नई दिल्ली] दिविक रमेश के कर कमलों द्वारा किया जाएगा.

• कमलेश चंद्राकर : पूर्व में प्रकाशित कृतियाँ- ‘गुनगुने’, ‘ओ दर्द तुम्हारे होंठ खिलें’, ‘दादी अम्मा गई किधर’, ‘सारी दुनिया एक तरफ’, ‘सारा जहाँ हमारा है’ और ‘स्कूल के दिन आए फिर’
‘अगासदिया’ एवं ‘वैभव प्रकाशन’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘अगासदिया’ के अध्यक्ष व प्रसिद्ध कथाकार डॉ. परदेशीराम वर्मा करेंगे. विशेष अतिथि होंगे- ‘छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य सम्मेलन’ के अध्यक्ष व वरिष्ठ कवि रवि श्रीवास्तव एवं ‘सद्भावना दर्पण’ के संपादक व ख्यातिलब्ध लेखक व्यंग्यकार गिरीश पंकज. कृति पर समीक्षा डॉ. सुधीर शर्मा करेंगे और मुख्य वक्ता होंगे- वरिष्ठ साहित्यकार गुलबीर सिंह भाटिया एवं ‘अट्टहास सम्मान’ से सम्मानित व देशव्यापी चर्चित व्यंग्यकार विनोद साव. संचालन करेंगी- ‘स्वयंसिद्धा’ की संयोजक-अध्यक्ष डॉ. सोनाली चक्रवर्ती.

• आप सादर आमंत्रित हैं
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)