- Home
- Chhattisgarh
- उद्घाटन : पावरग्रिड द्वारा नया रायपुर में ‘अंतर-क्षेत्रिय सांस्कृतिक महोत्सव एवं हस्तकला प्रदर्शनी’ का भव्य आयोजन सम्पन्न : ‘पावरग्रिड’ के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ. आरके त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया
उद्घाटन : पावरग्रिड द्वारा नया रायपुर में ‘अंतर-क्षेत्रिय सांस्कृतिक महोत्सव एवं हस्तकला प्रदर्शनी’ का भव्य आयोजन सम्पन्न : ‘पावरग्रिड’ के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ. आरके त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ आसपास
नया रायपुर से सुरेश वाहने
विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक ‘महारत्न’ कंपनी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा नया रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में “अंतर-क्षेत्रीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं हस्तकला प्रदर्शनी” का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच भारतीय कला, संस्कृति और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।.

पावरग्रिड के इस गरिमामयी कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. त्यागी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी, महिला समिति की सदस्याएं और विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विभय कुमार, कार्यकारी निदेशक पश्चिमी क्षेत्र-1 ने स्वागत भाषण दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन-

सांस्कृतिक मिलन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए पावरग्रिड कर्मियों और उनके परिवारों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, नाटकों और गीतों के माध्यम से भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति की सुंदर झलक पेश की गई। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हस्तकला प्रदर्शनी : रचनात्मक का संगम-

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही एक भव्य हस्तकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें पावरग्रिड परिवार के सदस्यों द्वारा स्वयं निर्मित कलाकृतियों, चित्रों (पेंटिंग्स), कढ़ाई-बुनाई के कार्यों और अन्य हस्तशिल्प वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी परिवार के सदस्यों के भीतर छिपे हुनर को उजागर करने का एक अनूठा मंच साबित हुई।
प्रमुख अधिकारियों का हुआ संबोधन-

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. त्यागी ने कहा, “पावरग्रिड न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि अपने कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक गौरव को सहेजने में भी अग्रणी है। ऐसे आयोजनों से टीम भावना और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।”
पुरस्कार वितरण एवं समापन
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्री के. बी. सुब्रमनियन, सीजीएम, पश्चिमी क्षेत्र-1 ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सुश्री शोभना मिश्रा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)