- Home
- Chhattisgarh
- सांगीतिक संध्या [28 दिसम्बर, 2025] : ‘सुर संगीत संगम मेलोडी मेकर्स’ और ‘भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन’ के संयुक्त तत्वावधान में स्व. आरडी बर्मन नाईट
सांगीतिक संध्या [28 दिसम्बर, 2025] : ‘सुर संगीत संगम मेलोडी मेकर्स’ और ‘भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन’ के संयुक्त तत्वावधान में स्व. आरडी बर्मन नाईट

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
सांगीतिक संस्था ‘सुर संगीत संगम मेलोडी मेकर्स’ एवं ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र’ के तत्वावधान में 28 दिसम्बर, 2025 को ‘महात्मा गाँधी कला मंदिर’ सिविक सेंटर भिलाई में स्व. आरडी बर्मन के सुपर हिट नग़्मों का भव्य सांगीतिक संध्या शाम 6.30 बजे से आयोजित किया गया है.
कार्यक्रम के आयोजक महेश कुमार विनोदिया एवं सह- आयोजक शिप्रा मंडल ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संवाददाता डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ को बताया कि-

‘सुर संगीत संगम मेलोडी मेकर्स’ समूह द्वारा नव वर्ष-2026 के आगमन पर भव्य म्युजिकल आयोजन में अंचल एवं प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार लता बर्मन, वीना मखीजा, शिप्रा मंडल, सरोज खत्री, प्रनोती गजभिए, श्रीजा दलाल, सत्या पांडेय, एंथोनी फ्रांसिस, ओपी रजक, शांताराम वानखेड़े, सुनील परदेशी और गिरीश चतुर्वेदी अपनी आवाज़ का जादू बिखरेंगे. संगीत निर्देशक प्रसिद्ध संगीतकार कबीन्द्र बर्मन डाल्फिंन ग्रुप का रहेगा. संचालन व उद्घोषणा ज्योति धारकर करेंगी.
इस संगीत संध्या के मुख्य अतिथि विजय बघेल [सांसद, दुर्ग], विशिष्ट अतिथि पवन कुमार [अधिशासी निदेशक, मानव संसाधन, भिलाई इस्पात संयंत्र], संदीप माथुर [मुख्य महाप्रबंधक, बीएसपी] और नरेंद्र कुमार बंछोर [अध्यक्ष, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन] होंगे.
आयोजकों ने कहा कि इस संगीत संध्या में आप सब सादर आमंत्रित हैं.
कार्यक्रम नि:शुल्क है.
[ • प्रेषित न्यूज़ डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)