- Home
- Chhattisgarh
- प्रेस कॉन्फ्रेंस [बागेश्वरधाम के आचार्य व सनातन धर्म के ध्वजवाहक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री] : भिलाई के जयंती स्टेडियम में हनुमंत कथा 25-29 शुरू, 27 दिसम्बर को दिव्य दरबार लगेगा : हिंदू एक नहीं हुए तो भारत में बांग्लादेश बनने में देर नहीं लगेगी
प्रेस कॉन्फ्रेंस [बागेश्वरधाम के आचार्य व सनातन धर्म के ध्वजवाहक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री] : भिलाई के जयंती स्टेडियम में हनुमंत कथा 25-29 शुरू, 27 दिसम्बर को दिव्य दरबार लगेगा : हिंदू एक नहीं हुए तो भारत में बांग्लादेश बनने में देर नहीं लगेगी

👉 • खामियां खुद में देखो और खूबियां दूसरों में देखो तो जीवन सफल बनेगा. जीवन में आपदा को अवसर बनाएं और जीवन को सार्थक बनाएं- पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

▪️
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि बागेश्वरधाम वाले बाबा और सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा लोगों को बेवकूफ बनाते हैं? के एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले कि जो भक्ति, राष्ट्रवाद को अंधविश्वास मानते हैं. हिंदू को जोड़ना, हनुमान भक्ति का प्रचार, राष्ट्रवाद से लोगों को जगाना जिन्हें अंधविश्वास लगता है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए.
▪️
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू होना गुनाह है. अगर हम अभी भी इन सब घटनाओं से सीख नहीं लेंगे तो भविष्य में भारत में भी हिंदू होना गुनाह होगा. वर्तमान समय हिंदू राष्ट्र निर्माण का सही समय है.
▪️
देश के 9 राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं. हमें जागना होगा, अब हर हिंदू को सनातन एकता पर जोर देना होगा.
▪️
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि धर्मातरण का मुख्य कारण अशिक्षा, अंधविश्वास और आर्थिक तंगी व प्रलोभन है. इससे निपटने के लिए जो समर्थ लोग हैं, वे गरीब हिंदूओं और गांव को गोद लेकर मदद कर सकते हैं. मैं देश में अंधविश्वास खत्म नहीं हो जाता, तब-तक दरबार लगाता रहुंगा. ये दरबार तब-तक लगेगा जब तक हिंदूओं का भरोसा हनुमान जी के प्रति दृढ़ नहीं हो जाता.
▪️
प्रेसवार्ता में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों को कहा कि अब ‘पत्रकार आए अपनी खुजली मिटाए’ : पं. शास्त्री भिलाई में पत्रकारवार्ता में अपनी बात मीडिया के सामने रखने के बाद पत्रकारों को कहा कि अब पत्रकार आए ‘अपनी खुजली’ मिटाए? इतने बड़े कथावाचक द्वारा यह शब्द कहना शोभा नहीं देता और बागेश्वरधाम वाले बाबा द्वारा पत्रकारों के बारे में कहे गए शब्द पर उनके साथ आए शिष्यों द्वारा हंसकर उपहास उड़ाना अच्छी बात नहीं है!
• पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए…
• छत्तीसगढ़ आसपास के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस से संवाददाता शमशीर शिवानी
सनातन धर्म के ध्वजवाहक बागेश्वरधाम के पीठाधिश्वर आचार्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से भिलाई के जयंती स्टेडियम मैदान में पाँच दिवसीय [25 से 29 दिसम्बर, 2025] हनुमंतकथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई. शाम 4.30 को कथा प्रारंभ करते हुए बोले की भिलाई की पावन धरा वेदव्यास की भूमि है. 27 दिसम्बर, 2025 को दिव्य दरबार होगा.

छत्तीसगढ़ [कांकेर] में धर्मांतरण के नाम पर जो हुआ, अच्छा नहीं हुआ. हिंदूओं ने एकता की मिसाल दी. बांग्लादेश में हिंदू युवा के साथ जो हुआ, वह भारत में न हो. हिंदू जागें और एक जुट हों. जीवन जीने के लिए दो बातों को याद रखिए पहला ‘व्यवस्था’ और दूसरा ‘आस्था’.
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महान संत पूज्य श्रीश्री गुरु घासीदास बाबा जी का स्मरण करते हुए बोले कि उन्होंने ‘मनखे मनखे एक समान’ का नारा देकर समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया. हनुमान चालीसा तो सभी पढ़ते हैं, सब गाते हैं लेकिन हनुमान चालीसा का अर्थ नहीं जानते, इस भाव को हम सबको समझना है. आजादी के समय जहाँ हम 90 फीसदी थे, अब घटकर 80% हो गए हैं और जो उस समय 6% थे, वह आज बढ़कर 20 फीसदी हो गए हैं. हमें इस खतरे को जानना चाहिए? भारत में रहने वाले सनातनी हमारी बातों को कान खोलकर सुन लें, बांग्लादेश में हिंदू होना गुनाह है. अभी भी समय है हिंदूओं को एक होने का, नहीं तो वो दिन दूर नहीं, जब भारत में भी हिंदू होना अपराध होगा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि-
जब तक इस देश से अंधविश्वास खत्म नहीं हो जाता, मैं दिव्य दरबार लगाता रहूँगा. धर्मांतरित लोग जो स्वेच्छा से सनातन अपनाना चाहते हैं, उन्हें वे 27 दिसम्बर को ‘दिव्य दरबार’ में घर वापसी करवाएंगे. सनातन की जागृति और हिंदू राष्ट्र निर्माण को लेकर छत्तीसगढ़ में भी पदयात्रा करेंगे. पं. शास्त्री ने कहा कि भिलाई में मेरा आना सौभाग्य है. शास्त्री जी ने दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजक ‘सेवा समर्पण समिति’ के संयोजक व खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष [कैबिनेट मंत्री दर्जा] राकेश पाण्डेय और भाजपा नेत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया.
मीडिया से चर्चा के दौरान राकेश पाण्डेय, युवा समाजसेवी बसंत अग्रवाल, केएस चौहान, दिनेश देवांगन, संतोष सोनी, संदीप लुहाड़िया और जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे.
प्रथम दिन पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से हनुमंत कथा श्रवण करने आयोजनकर्ता राकेश पाण्डेय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक साँवलाराम डहरे, दयाराम साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन उपस्थित रहे.
• प्रेसवार्ता में पं. शास्त्री जी ने कहा कि पत्रकार अपनी खुजली मिटाएं…
[ • ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ न्यूज़ चैनल के लिए शमशीर शिवानी प्रेस कॉन्फ्रेंस से…]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)