- Home
- Chhattisgarh
- मुलाकात : प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा से नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य और सचिव आलोक कुमार चंदा ने भेंट कर नवगठित ‘आरंभ’ के मनोनीत पदाधिकारियों की सूची दी गई और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला
मुलाकात : प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा से नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य और सचिव आलोक कुमार चंदा ने भेंट कर नवगठित ‘आरंभ’ के मनोनीत पदाधिकारियों की सूची दी गई और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला

👉 • कैलाश जैन बरमेचा को ‘आरंभ’ के पदाधिकारियों की सूची और उद्देश्य भेंट करते हुए अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य और सचिव आलोक कुमार चंदा
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ का गठन बीते दिनों भिलाई निवास के इंडियन कॉफी हाउस में हुआ. बैठक-1 [11 नवम्बर, 2025] में मोटिवेशनल स्पीच के लिए ‘छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य सम्मेलन’ के राज्य अध्यक्ष व सुप्रसिद्ध कवि रवि श्रीवास्तव एवं देश के ख्यातिप्राप्त व्यंग्यकार विनोद साव और बैठक-2 [20 दिसम्बर, 2025] में पत्रकार-कथाकार शिवनाथ शुक्ल एवं पत्रकार-लेखक मो. जाकिर हुसैन विशेष आमंत्रित अतिथि थे. • बैठक-1 की अध्यक्षता समाजसेवी व साहित्यिक चिंतक कैलाश जैन बरमेचा और बैठक-2 की अध्यक्षता संस्कृत विद्वान आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने किया था.

👉 • बैठक-1 [भिलाई निवास के इंडियन कॉफी हाऊस सभागार में : 11 नवम्बर, 2025]

👉 • बैठक-2 [भिलाई निवास के इंडियन कॉफी हाउस सभागार में : 20 दिसम्बर, 2025]
पंजीयन की प्रक्रिया व दिशा-निर्देश का कार्य जारी है, इसके लिए पंजीयन प्रभारी आलोक कुमार चंदा को बनाया गया है. ‘आरंभ साहित्यिक मंच’ राज्य पंजीयन के पश्चात ‘कृति आरंभ’ मासिक साहित्य पत्रिका का पंजीयन RNI दिल्ली से किया जा रहा है.
• पंजीयन के पूर्व अस्थाई कार्यकारिणी 2026 : मनोनीत सदस्यों की सूची-
* कैलाश जैन बरमेचा [मुख्य संरक्षक] • डॉ. महेशचंद्र शर्मा [मुख्य सलाहकार] • प्रदीप भट्टाचार्य [अध्यक्ष] • डॉ. रजनी नेलसन [कार्यकारी अध्यक्षा] • अनिता करडेकर [महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा] • त्रमबयक राव साटकर ‘अंबर’ [वरिष्ठ उपाध्यक्ष] • शानू मोहनन [महिला वरिष्ठ उपाध्यक्षा] • डॉ. संध्या श्रीवास्तव [उपाध्यक्षा] • दीप्ति श्रीवास्तव [उपाध्यक्षा] • नुरूस्साबाह खान ‘सबा’ [महासचिव] • आलोक कुमार चंदा [सचिव] • ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल [उपसचिव] • प्रकाशचंद्र मण्डल [कोषाध्यक्ष] • पल्लव चटर्जी [इंटरनल ऑडिटर] • गौरी चक्रवर्ती गुहा [कानूनी एडवाइजर] • सुबीर रॉय [संयोजक] • डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ [मीडिया प्रभारी] • डॉ. बीना सिंह ‘रागी’ [सदस्य] • तारकनाथ चौधुरी [सदस्य] • विद्या गुप्ता [सदस्य] और शिवमंगल सिंह [सदस्य]
• ‘आरंभ’ का उद्देश्य-
आज आवश्यकता इस बात की है कि साहित्य के नाम पर हो रही अनर्गल प्रस्तुतियों के बीच हम उस साहित्य को आगे लाएं जो समाज को दिशा दे, आत्मा को तृप्त करे और इंसानियत के मूल्यों को मजबूत बनाए. इसी संकल्प के साथ हमारी नई साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ की नींव रखी गई है. हमारे प्रयास गागर में सागर भरने जैसे होंगे. यदि ईश्वर ने चाहा तो यह संस्था एक ऐसा मंच बनेगी जहाँ साहित्यिक साधक अपनी साधना से समाज को नई दिशा देंगे. हमने टैग लाइन दिया है आरंभ हो, अंत न हो-चिंतन कभी कलांत न हो हम कथा सम्राट प्रेमचंद के इस कथन ‘हर वह सफलता हार है, जिसका लक्ष्य किसी को नीचा दिखाना है’ और हरिशंकर परसाई के कहे इन शब्दों ‘सत्य को भी प्रचार चाहिए, अन्यथा वह मिथ्या मान लिया जाता है’ का स्मरण करेंगे और यही ‘आरंभ’ का मकसद होगा. ‘आरंभ’ की योजना है- प्रतिमाह रचनात्मक विचार-विमर्श, गोष्ठी, काव्य गोष्ठी, कृति समीक्षा, कृति विमोचन, नव रचनाकारों को मंच, लेखन कार्यशाला, प्रति वर्ष ‘आरंभ’ सम्मान और प्रतिमाह साहित्यिक पत्रिका ‘कृति आरंभ’ का प्रकाशन.
• आरंभ नवचिंतन का आलंब है. यह एक ऐसी साहित्यिक पहल है, जो प्रगतिशील विचार, सृजनात्मक अभिव्यक्ति और वैचारिक संवाद को केंद्र में रखती है. ‘आरंभ’ का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से समाज, समय और संवेदना के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना है.
• आप भी साहित्य, विचार और संवेदना की इस नव यात्रा का हिस्सा बनें
• जुड़ने हेतु संपर्क करें-
• 94241 16987
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)