- Home
- Chhattisgarh
- सब जूनियर, जूनियर, सीनियर राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता : अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी धीरेंद्र कुमार वर्मा के प्रशिक्षण में अनन्या वर्मा, अंतरा साहू और खिलेंद्र कुमार ने मेडल जीता
सब जूनियर, जूनियर, सीनियर राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता : अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी धीरेंद्र कुमार वर्मा के प्रशिक्षण में अनन्या वर्मा, अंतरा साहू और खिलेंद्र कुमार ने मेडल जीता
• छत्तीसगढ़ आसपास
• जिला-दुर्ग
सब जूनियर, जूनियर, सीनियर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिनों भिलाई इस्पात संयंत्र के बीएसपी सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6 में सम्पन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया.
मुख्य अतिथि डॉ. योगेश जंघेल [एमडी दंत रोग विशेषज्ञ] और अध्यक्षता डॉ. संजय जैन [वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी] थे.
राज्य के अलग-अलग जिलों से 150 खिलाडियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में जिला-दुर्ग [पाटन] से 6 खिलाडियों ने भाग लिया.

सब जुनियर बालिका आर्टिस्टिक सिंगल योग में अनन्या वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया. 5+9 आयु वर्ग बालक ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता में खिलेंद्र कुमार ब्रोंच मेडल प्राप्त किया. 9+14 आयु वर्ग बालिका आर्टिस्टिक पेयर में अंतरा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता. पाटन ने ट्रेडिशनल योगासन में तृतीय स्थान प्राप्त किया. तीन खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में हुआ.
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी धीरेंद्र कुमार वर्मा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे.
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के गोस्वामी जयंत विष्णु भारती, डॉ. अनिता साहू, योगगुरु तुलाराम वर्मा, लालराम वर्मा, खिलेंद्र साहू, भारतलाल ताम्रकर और संतोष यादव ने खुशी व्यक्त किया है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)