- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात मजदूर संघ [बीएमएस] ने भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक {सेफ्टी} श्री सतपति से मुलाकात कर सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए बायोमेट्रिक सिस्टम के साथ यातायात सुविधाओं को दुरुस्त करने के प्रति ध्यानाकर्षण करवाया
भिलाई इस्पात मजदूर संघ [बीएमएस] ने भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक {सेफ्टी} श्री सतपति से मुलाकात कर सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए बायोमेट्रिक सिस्टम के साथ यातायात सुविधाओं को दुरुस्त करने के प्रति ध्यानाकर्षण करवाया

👉 • यूनियन के पदाधिकारी उप महासचिव हरिशंकर चतुर्वेदी, वशिष्ठ वर्मा, आईपी मिश्रा, शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय चर्चा करते हुए…
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
आज ‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ [बीएमएस] का प्रतिनिधि मंडल भिलाई इस्पात संयंत्र के सीजीएम श्री सतपति से मुलाकात कर सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि-

संयंत्र के अंदर रोड की दशा में सुधार किया जाए एवं गेट में हो रही जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी उचित कदम उठाने की आवश्यकता है. एचआरडीसी के बाजू में बाइक स्टैंड में रखने के पश्चात ठेका श्रमिकों एवं सुपरवाइजर के द्वारा पैदल विपरीत दिशा में आने से जो संयंत्र के अंदर कार्मिक कार-बाइक से प्रवेश कर रहे हैं, उस समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है. इसे सुधारा जाए. इसे दूर करने के लिए पैदल ठेका श्रमिकों को आउट गेट के एक गेट से पैदल प्रवेश दिया जा सकता है.
भिलाई इस्पात मजदूर संघ [बीएमएस] के हरिशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि-
संयंत्र के अंदर सुरक्षा मानक अनुरूप में सुधार तो है. मगर गेट के बाहर सुधार की आवश्यकता है. बायोमेट्रिक के कारण कर्मचारी आपाधापी में गाड़ियों की स्पीड बढ़ जाती है.
भिलाई इस्पात मजदूर संघ [बीएमएस] के वशिष्ठ वर्मा ने कहा कि-
बोरिया में भी फिर से वही स्थिति निर्मित हो रही है. पहले पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे. आज नहीं है.
संयंत्र के भीतर प्लेटमिल मोड पर धूल बहुत ज्यादा रहती है, इसे हटवाया जाना चाहिए. यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आईपी मिश्रा ने कहा कि बीएसपी कर्मचारियों व ठेका कर्मचारियों पर नियम सबके लिए बराबर कर दें.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)