- Home
- Chhattisgarh
- मुलाकात और भेंट : प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा और ‘आरंभ’ के संस्थापक सदस्य कवि पल्लव चटर्जी को ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ की प्रति भेंट की गई
मुलाकात और भेंट : प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा और ‘आरंभ’ के संस्थापक सदस्य कवि पल्लव चटर्जी को ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ की प्रति भेंट की गई

लोक शिक्षण-लोक जागरण की वैचारिक सम-सामयिकी विचार की मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ बीते 19 वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रही है. पत्रिका का शुभारंभ 14 सितम्बर, 2007 को छत्तीसगढ़ राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया था. इन 18 वर्षों में पत्रिका ने कई उतार-चढ़ाव देखा. संघर्ष किया मगर हारे नहीं.
18 वर्षों की इस यात्रा में ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ में कई नामचीन लेखकों के स्तम्भ की शुरुआत हुई, जो आज भी प्रकाशित हो रही है. ‘कोरोना काल’ में कुछ लेखकों का साथ छूट गया. पत्रकार-लेखक रमेश नैयर हमसे अलविदा हुए. ‘कुछ जमीन से कुछ हवा से’ स्तम्भ के स्तम्भकार, देश के सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार विनोद साव आज भी लिख रहे हैं. इस स्तम्भ के दिसम्बर-2025 तक 137 एपिसोड छप चुके हैं. व्यंग्यकार राजशेखर चौबे का स्तम्भ ‘मास्टर स्ट्रोक’, डॉ. नलिनी श्रीवास्तव की कहानी ‘नई सदी’, वीरेंद्र ओगले का कारटून स्तम्भ ‘जरा हटके’ और ‘इस माह के कवि और कविता’ के अलावा पुस्तक समीक्षा नियमित रूप से प्रकाशित हो रही है.
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ने 18 वर्षों की इस यात्रा में अनेकों विशेष अंक/साहित्यिक अंक/एकाग्र अंक प्रकाशित किए.
• एकाग्र अंक- रंग पुरोधा अक्षर शिल्पी प्रेम साइमन/पद्मश्री जेएम नेलसन/संत पवन दीवान/डॉ. परदेशीराम वर्मा अंक/हास्य दर्शन अंक पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे/कुछ जमीन से कुछ हवा से-75, विनोद साव/हीरक जयंती विशेषांक-रवि श्रीवास्तव/अहम और वहम से मुक्ति-इतिहास का एक डॉक्टर,पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी सृजनपीठ के अध्यक्ष आचार्य डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्र [जुलाई-2018]. जल्द आ रही है- कवयित्री संतोष झांझी और डॉ. नलिनी श्रीवास्तव के समग्र साहित्य पर एकाग्र विशेषांक.
• साहित्य अंक- कथा सप्तक- प्रेमचंद/नारी अंक/व्यंग्य विशेषांक/लघु कथाओं का अंक- अतिथि संपादक रवि श्रीवास्तव/रायपुर साहित्य महोत्सव पर विशेष अंक/गर्व करो हम हिंदी भाषी विशेषांक और छत्तीसगढ़ की महिला कवयित्री अंक, चयन व अतिथि संपादिका मीता दास [जनवरी-2020]. मार्च-2019 में प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन पर विशेष अंक ‘प्रगतिशीलता के 83 बरस’.
• आध्यात्मिक अंक- जीवन साधना अंक/दिव्य अंक [आध्यात्म जगत की ज्योति दादी प्रकाशमणि पर एकाग्र]/तपोभूमि अंक [प्रजापिता शिव बाबा पर विशेष]/ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी को समर्पित अंक/दादी जानकीजी एक शब्द चित्र [दादी जानकीजी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष एकाग्र अंक] और जल अंक-शिवनाथ : छत्तीसगढ़ के जिला- दुर्ग के शिवनाथ नदी पर विशेष [अगस्त-2018].
• राजनायक राजनीति अंक- डॉ. रमन सिंह पर एकाग्र अंक [प्रवेशांक-सितम्बर, 2007/फरवरी-2009] प्रेमप्रकाश पाण्डेय पर विशेष अंक/अटल बिहारी वाजपेयी अंक/प्रणव मुखर्जी पर विशेष अंक/ नेलसन मंडेला स्मृति सागर अंक/नरेंद्र मोदीजी पर अंक/मेहनत से रचा इतिहास अमित शाह/रामनाथ कोविंद/सादगी के पर्याय थे-हेमचंद यादव/जीत का करिश्मा-भूपेश बघेल/बापू-महात्मा गाँधी/इतिहास रच मुर्मू बनी महामहिम-राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू और प्रदेश का नया मुख्यमंत्री संघर्षों-चुनौतियों में बीता विष्णुदेव साय का बचपन [दिसम्बर-2023].
• इसके अलावा ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के 25वां [सिल्वर जुबली अंक], 50वां [गोल्डन अंक], 75वां [हीरक अंक] और 100वां [शताब्दी अंक] के साथ-साथ अनेकों संग्रहनीय अंक प्रकाशित किए.
▪️
2007 से निरंतर प्रिंट राष्ट्रीय पत्रिका के बाद 2020 में ‘शेफाली मीडिया पब्लिकेशन’ ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास वेब साइट वेब पोर्टल न्यूज़ चैनल’ का शुभारंभ किया. आज वेब पोर्टल के वीवर्स 25 लाख+ [Analytics 30 days active Users 2.5 lacks+वीवर्स/पाठक] हैं एवं दिन-प्रतिदिन पाठकों में वृद्धि हो रही है. 2024 से छत्तीसगढ़ आसपास यू-ट्यूब में भी संचालित है. यू-ट्यूब के Subscriber 25+k है. आगामी योजना अतिशीघ्र ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ दैनिक अखबार में भी पढ़ पाएंगे.
▪️
साहित्यिक पत्रिका ‘आरंभ’ प्रकाशन की पंजीयन प्रक्रिया चल रही है.
▪️
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ संपादकीय टीम है-
कैलाश जैन बरमेचा [मुख्य सलाहकार व संरक्षक], श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य [मुद्रक- प्रकाशक-प्रधान संपादक- संचालक], प्रदीप भट्टाचार्य [संपादक], डॉ. सोनाली चक्रवर्ती [सलाहकार संपादक] और नूरुस्साबाह खान ‘सबा’ [साहित्य संपादक] संपादक मंडल- आलोक कुमार चंदा, ब्रजेश मल्लिक, श्रीमती संतोष झांझी, डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, डॉ. बलदाऊ राम साहू, पल्लव चटर्जी, प्रकाशचंद्र मण्डल, गोविंद पाल, ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल, पी. भानुजी राव, अरुण पंडा, परसराम साहू गुरुजी, राकेश शर्मा और महेंद्र मिश्रा.
▪️
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ द्वारा ‘आरंभ’ [साहित्य पत्रिका] का प्रकाशन पंजीयन प्रक्रिया के बाद. संस्था एवं पत्रिका पंजीयन के लिए फर्म व सोसाइटी/RNI दिल्ली में आवश्यक दस्तावेज के साथ प्रक्रिया-
संस्थापक सदस्य-
कैलाश जैन बरमेचा [मुख्य संरक्षक], डॉ. महेशचंद्र शर्मा [मुख्य सलाहकार], प्रदीप भट्टाचार्य [अध्यक्ष], डॉ. रजनी नेलसन [कार्यकारी अध्यक्षा], अनिता करड़ेकर [महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा], त्रयम्बकराव साटकर ‘अंबर’ [वरिष्ठ उपाध्यक्ष], शानू मोहनन [वरिष्ठ उपाध्यक्षा महिला], उपाध्यक्षा द्वय- डॉ. संध्या श्रीवास्तव, दीप्ति श्रीवास्तव, नूरुस्साबाह खान ‘सबा’ [महासचिव], आलोक कुमार चंदा [सचिव], ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल [उप सचिव], प्रकाशचंद्र मण्डल [कोषाध्यक्ष], पल्लव चटर्जी [आंतरिक ऑडिटर,अंकेक्षण], शासकीय अधिवक्ता गौरी चक्रवर्ती गुहा [विधि-विधिक एडवाइजर], सुबीर रॉय [संयोजक], डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ [मीडिया प्रमुख], कार्यकारिणी सदस्य- डॉ. बीना सिंह ‘रागी’, विद्या गुप्ता, शिवमंगल सिंह, तारकनाथ चौधुरी.
▪️
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [दिसम्बर-2025, अंक-213] में प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के संस्थापक सदस्य इंटरनल ऑडिटर एवं बांग्ला के सुप्रसिद्ध कवि पल्लव चटर्जी की कविता प्रकाशित हुई है-


👉 • पल्लव चटर्जी को पत्रिका भेंट करते हुए प्रदीप भट्टाचार्य

👉 • कैलाश जैन बरमेचा को पत्रिका भेंट करते हुए [बाएँ से] आलोक कुमार चंदा, प्रदीप भट्टाचार्य और कैलाश जैन बरमेचा
▪️
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ और ‘आरंभ’ से जुड़ें-
94241 16987
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)