- Home
- Chhattisgarh
- ‘गीतवितान कला केंद्र’ ने जीते ‘कटक महोत्सव’ में राष्ट्रीय पुरुस्कार : 17वीं कटक महोत्सव ‘उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ’ द्वारा उड़ीसा [कटक] में 5 जनवरी, 2026 को आयोजित था
‘गीतवितान कला केंद्र’ ने जीते ‘कटक महोत्सव’ में राष्ट्रीय पुरुस्कार : 17वीं कटक महोत्सव ‘उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ’ द्वारा उड़ीसा [कटक] में 5 जनवरी, 2026 को आयोजित था

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
5 जनवरी, 2026 को 17वीं कटक महोत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ. यह आयोजन ‘उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ’ द्वारा आयोजित था. राष्ट्रीय, नृत्य, संगीत, वादन, चित्रकला प्रतियोगिता कला विकास केंद्र सभागृह में किया गया. इस प्रतियोगिता में ‘गीतवितान कला केंद्र स्कूल ऑफ परफर्मिंग आर्ट्स’ रुआबांधा भिलाई के छात्र-छात्राओं ने 24 राष्ट्रीय पुरुस्कार जीते.

इस प्रतियोगिता में मणीपुर, कोलकाता, आसाम से अनेकों प्रतिभागी शामिल हुए. इस प्रतियोगिता में ‘गीतवितान कला केंद्र’ ने एकल, युगल एवं समूह वर्ग गायन में प्रथम व द्वितीय, सीनियर वर्ग [गिटार वादन] एवं सब जूनियर [बाँसुरी वादन] में प्रथम और चित्रकला [पेंटिंग] सीनियर वर्ग में प्रथम व द्वितीय पुरुस्कार प्राप्त हुआ. एकल स्वस्वर कविता पाठ में सीनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार प्राप्त हुए.
पुरुस्कार वितरण समारोह में चेयरपर्सन डॉ. राजश्री महापात्रा, डॉ. रश्मि महापात्रा [ओडिशी नृत्यांगना], ‘कटक महोत्सव’ के अध्यक्ष विजय नंदा सिंह और महोत्सव निदेशक शिलादित्य रथ की उपस्थिति में विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया.
इस अवसर पर ‘गीतवितान कला केंद्र स्कूल ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स’ के संयोजक, नृत्यमणी मिथुन दास को ‘राष्ट्रीय संगीत गुरु गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया.
इस उपलब्धि के लिए ‘गीतवितान कला केंद्र’ के अध्यक्ष रजनी सिन्हा, उपाध्यक्ष सोमेन कुंडू, मुख्य संरक्षक नरेंद्र कुमार बंछोर, सरसीज घोष एवं व्ही. के. मोहम्मद ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)