- Home
- Chhattisgarh
- 28 जनवरी से बजट सत्र, 1 फरवरी को आएगा बजट 2026 — टैक्सपेयर्स से लेकर किसानों तक टिकीं निगाहें
28 जनवरी से बजट सत्र, 1 फरवरी को आएगा बजट 2026 — टैक्सपेयर्स से लेकर किसानों तक टिकीं निगाहें
2 months ago
143
0

Budget Session 2026: नई दिल्ली से बड़ी खबर यह है कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक दो चरणों में आयोजित होगा, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल चुकी है।
पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। इसी दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी।
बजट को लेकर टैक्सपेयर्स, नौकरीपेशा वर्ग, किसानों और उद्योग जगत की उम्मीदें चरम पर हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि करते हुए इसे जन-केंद्रित शासन की दिशा में अहम कदम बताया।
उल्लेखनीय है कि 2017-18 से लगातार 1 फरवरी को बजट पेश किया जा रहा है और यदि इस बार बजट रविवार को आया तो शेयर बाजार में विशेष ट्रेडिंग सत्र भी हो सकता है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)