- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र एससी- एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में अंबेडकर स्थल में देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका और क्रांतिकारी फातिमा शेख की जयंती मनाई गई : 9 जनवरी, 1831 को पुणे में जन्मी फातिमा शेख ज्योतिबा फुले के ‘सत्यशोधक समाज’ आंदोलन की सक्रिय सदस्य थीं
भिलाई इस्पात संयंत्र एससी- एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में अंबेडकर स्थल में देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका और क्रांतिकारी फातिमा शेख की जयंती मनाई गई : 9 जनवरी, 1831 को पुणे में जन्मी फातिमा शेख ज्योतिबा फुले के ‘सत्यशोधक समाज’ आंदोलन की सक्रिय सदस्य थीं

👉 • भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा फातिमा शेख को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए…
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
‘बीएसपी एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन’ द्वारा अम्बेडकर प्रेरणा स्थल मे एक प्रमुख भारतीय समाज सुधारक और देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका और क्रांतिकारी फातिमा शेख जी की जयंती मनाई गई. प्रारंभ में एसोसिएशन के सदस्यों ने फातिमा शेख के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई.

बीएसपी एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि-
एक प्रमुख भारतीय समाज सुधारक और देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका थी, उन्होंने 19वीं सदी में महिलाओं, दलितों और पिछड़ों की शिक्षा के लिए क्रांतिकारी कार्य किये l फातिमा शेख का जन्म 9 जनवरी 1831 को पुणे में हुआ था l ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को उनके परिवार ने लड़कियों को शिक्षित करने के कारण जब घर से निकाल दिया था तब फातिमा शेख और उनके भाई उस्मान शेख ने उन्हें अपने घर पुणे में शरण दी थी l फातिमा शेख ने सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर 1848 में पुणे के अपने ही घर में भारत का पहला बालिका विद्यालय शुरू किया था l
फातिमा शेख और सावित्रीबाई फुले ने एक अमेरिकी मिशनरी सिंथिया फर्रार के स्कूल से साथ में शिक्षक प्रशिक्षण (Teacher Training )प्राप्त किया था l
कोमल प्रसाद ने कहा कि उस दौर में महिलाओं को पढ़ना पाप माना जाता था फातिमा शेख जी को शिक्षा का प्रचार करने के लिए समाज के कड़े विरोध, अपमान और पत्थरों का भी सामना करना पड़ा l
फातिमा शेख, ज्योतिबा फुले के “सत्यशोधक समाज” आंदोलन की सक्रिय सदस्य थी और उन्होंने घर-घर जाकर पिछड़े समुदाय को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया l

कार्यक्रम को सविता मेश्राम पूर्व अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई,अनिल साखरे,एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया l एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनिल खेलवार, संजय मेश्राम, धनंजय मेश्राम, कमल मेश्राम, लता लवादे, केशव लवादे, जितेंद्र कुमार भारती, कालिदास बघेल और हेमंत कुमार ठाकुर आदि सदस्य उपस्थित थे.
संचालन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय कुमार रात्रे ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)