- Home
- Chhattisgarh
- ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ : 25 जनवरी, 2026 को आयोजित प्रादेशिक सम्मेलन, सम्मान समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन ‘सतनाम भवन’ [गौरव पथ, सिविल लाइन, दुर्ग] में होगा. इस संदर्भ में विचार-विमर्श बैठक सम्पन्न
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ : 25 जनवरी, 2026 को आयोजित प्रादेशिक सम्मेलन, सम्मान समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन ‘सतनाम भवन’ [गौरव पथ, सिविल लाइन, दुर्ग] में होगा. इस संदर्भ में विचार-विमर्श बैठक सम्पन्न


• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के द्वारा आयोजित होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन के विषयों को लेकर गहन विचार-विमर्श बैठक, विभिन्न भाषाओं के ब्राह्मण समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ हुई. बैठक बीते कल 11 जनवरी को ‘छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के सुंदरलाल भवन सभागार, सेक्टर-सात में ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक शशिकांत तिवारी की अध्यक्षता एवं ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के अध्यक्ष व समाजसेवी प्रभुनाथ मिश्रा के मुख्यआथिथ्य में सम्पन्न हुई.

👉 [बाएँ से] • ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के छत्तीसगढ़ राज्य सचिव राकेश कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ईश्वरचंद्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, समाजसेवी प्रभुनाथ मिश्र, मंच प्रभारी डॉ. विश्वनाथ पाणीग्रही, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा मृदुला शुक्ला और स्वीटी कौशिक
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव आशीष त्रिपाठी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, प्रदेश सचिव राकेश कुमार शुक्ला, मंच प्रभारी डॉ. विश्वनाथ पाणीग्रही, महिला प्रकोष्ठ भिलाई की अध्यक्षा मृदुला शुक्ला और संभागीय अध्यक्ष जिला-दुर्ग के दीपक मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित हुए.
प्रारंभ में शशिकांत तिवारी ने कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में विस्तार से बताया. छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से यहाँ विप्र युवक-युवती आयोजन स्थल सतनाम भवन [गौरव पथ, सिविल लाइन, दुर्ग] में अपने अभिभावकों के साथ आयेंगे और सुयोग्य युवक-युवती को ढुंढ पाएंगे. यह आयोजन प्रति वर्ष किया जा रहा है. पिछले साल 78 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ था. इस वर्ष और अधिक विप्र लोग आयेंगे. हम चाहते हैं कि हमारे ब्राह्मण समाज के लड़के-लड़की दूसरे जाति में जाकर विवाह ना करें, इसलिए यह आयोजन हम प्रति वर्ष करते हैं. इस वर्ष ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ द्वारा ‘विप्र सम्मान’ समाजसेवी प्रभुनाथ मिश्र को ससम्मान प्रदान किया जायेगा. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री दीपक शर्मा, खादी ग्रामोद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय और पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय को भी सादर आमंत्रित किया गया है.
प्रभुनाथ मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि-

ब्राह्मण तिरस्कृत नहीं परिष्कृत करते हैं. हम सनातनी को एक होने की आवश्यकता है. सनातनी को मानने वाले लोग ‘ब्राह्मण’ सदैव से हर समाज को सहयोग करने हेतु आगे आता है. शिक्षा,ज्ञान देना और अन्य समाज के लोगों को भी शिक्षित करना और उन्हें आगे बढ़ाने के भाव को लेकर चलता है. हम परशुराम, चाणक्य के बताए हुए मार्ग पर चलते हैं. इस देश में जब-जब संकट आया तो मंगल पांडे, रामप्रसाद बिस्लिम, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान सपूतों ने अपना बलिदान देकर इस देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया. हमें इनसे सीख लेना चाहिए. हम विप्र समाज के लोग देश प्रेम की भावना को लेकर देश हित में कार्य करें. प्रस्तावित इस सम्मेलन को सफल बनाएं और विप्र एकता का परिचय दें.
▪️
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ भिलाई-दुर्ग की अध्यक्षा [महिला प्रकोष्ठ] मृदुला शुक्ला ने कहा कि-
ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर रहने की आवश्यकता है. ऐसे आयोजन से युवा पीढ़ी को सही दिशा में जाने का मार्ग प्रशस्त होता है. समाज का विकास तभी संभव होगा, जब हमारी जन भागीदारी सुनिश्चित होगी. हमारे बच्चे भटके न, इसलिए यह कार्यक्रम बच्चों के लिए होते रहना चाहिए. हमारी संस्कृति को बचाए रखना है तभी ब्राह्मणत्व बचे रहेगा.
▪️
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के प्रदेश सचिव राकेश कुमार शुक्ला बैठक का संचालन करते हुए कहा कि-

25 जनवरी, 2026 को ‘सतनाम भवन’ के सभागार में इस परिचय सम्मेलन में पूरे प्रदेश से इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति प्रदान करने सदस्यों का आगमन हो रहा है. आप सभी के सहयोग से ही कार्यक्रम की भव्यता और गरिमा बढ़ेगी, इसलिए विप्रजन तन, मन, धन से जुड़ें.
▪️
बैठक में प्रमुख विप्रजन उपस्थित हुए-






‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के बैनर तले हुई इस विचार-विमर्श बैठक में विभिन्न ब्राह्मण समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने विप्र एकता का परिचय दिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय, संभागीय, जिला-दुर्ग भिलाई, सरयूपारीण ब्राह्मण समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, छत्तीसगढ़ बंगाली ब्राह्मण समाज, छत्तीसगढ़ी, मराठी, तेलगु, गुजराती, पंजाबी,आंध्रा,मैथिली,गौड़,जिझोतिया, तमिल भाषा के विप्रजन उपस्थित हुए.



‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ भिलाई-दुर्ग के महासचिव रामलखन मिश्र,’छत्तीसगढ़ बंगाली ब्राह्मण समाज’ के प्रदेश संयोजक प्रदीप भट्टाचार्य, अरुण पंडा, स्वीटी कौशिक, रत्ना नारम देव, रविंद्र मिश्र, कौशिक दवे, दिनेश पंड्या, डॉ. गणेश पाण्डे, सत्येंद्र बहादुर तिवारी, किशोर तिवारी, उर्मिला उपाध्याय, सुनीता तिवारी, अनुपमा शुक्ला, राजीव पांडे, शुभम शुक्ला, अंजना शांडिल्य, राजीव पांडे, राजीव तिवारी, हरिशंकर चतुर्वेदी, विनीता तिवारी, सीमा पांडे, यश शर्मा, कांता शर्मा, एसजी तिवारी, मनोज तिवारी, एल. शिवा, रवींद्र साहू, विजय शुक्ला, दिनेश मिश्र, प्रीति अजय बेहरा, इंद्रमणि मिश्रा, राजकुमार तिवारी, अभय वडनेकर, कमल शर्मा, संगीता शर्मा, रमेश शर्मा, अश्विनी पांडे, रीता चौबे, निहारिका शुक्ला, अजय शर्मा, ऋषभ देव महाराज, अनुरूप मिश्र, नाना मिश्र, राजू अवस्थी, शशिकांत द्विवेदी, प्रमोद पांडे, रामकृष्ण पांडे, विभा देवी शर्मा, निखिलेश मिश्र, रज्जन अग्निहोत्री और अनेक प्रबुद्धजन.
▪️
आभार व्यक्त ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के संभागीय [जिला-दुर्ग] महासचिव दीपक मिश्रा ने किया.
▪️
सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक की कुछ सचित्र झलकियाँ-

👉 ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए…

👉 • रत्ना नारमदेव संबोधित करती हुई…

👉 • स्वीटी कौशिक संबोधित करती हुई…

👉 • मृदुला शुक्ला बैठक को संबोधित करती हुई…

👉 • हरिशंकर चतुर्वेदी अपनी बात रखते हुए…

👉 • प्रीति अजय बेहरा अपनी बात अपने समाज की तरफ से प्रस्तुत की…

👉 • उपस्थित विप्र समाज के प्रतिनिधित्व…

👉 • बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजन…

👉 • कार्यक्रम पोस्टर के साथ विप्रजन

👉 • ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के संभागीय [दुर्ग] महासचिव दीपक मिश्रा आभार व्यक्त करते हुए…
[ • रिपोर्ट व प्रस्तुति- प्रदीप भट्टाचार्य ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)