- Home
- Chhattisgarh
- विश्व हिंदी दिवस पर वृद्धाश्रम जाकर आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने वृद्धजनों को अपनी प्रकाशित कृति ‘गागर में सागर’ एवं साहित्य और समाज’ भेंट कर किया सम्मान : वृद्धजनों के सम्मान की प्रेरणा देता है साहित्य- डॉ. शर्मा
विश्व हिंदी दिवस पर वृद्धाश्रम जाकर आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने वृद्धजनों को अपनी प्रकाशित कृति ‘गागर में सागर’ एवं साहित्य और समाज’ भेंट कर किया सम्मान : वृद्धजनों के सम्मान की प्रेरणा देता है साहित्य- डॉ. शर्मा

👉 • केवल आयु के कारण नहीं अपितु अनुभव ज्ञान के कारण भी वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेना चाहिए- आचार्य डॉ. महेशचंद शर्मा
• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
विश्व हिन्दी दिवस पर पुलगांव वृद्धाश्रम दुर्ग में आचार्य डॉ.महेश चन्द्र शर्मा ने वृद्धजनों को अपनी पुस्तकें भेंट की यहां के साथ उन्होंने वृद्धजनों का आत्मीय सम्मान करते हुवे सभी को वस्त्र भी भेंट किये। वहीं सप्रेम तिल-गुड़ का स्वल्पाहार भी कराया। इस दौरान डॉ. शर्मा ने कहा कि-“केवल आयु के कारण नहीं अपितु अनुभव ज्ञान के कारण भी वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेना चाहिये। अभी उनके पास पढ़ने के लिए पर्याप्त समय भी होता है, उनमें रुचि भी है। छत्तीसगढ़ में पर्याप्त साहित्य रचा गया है।

👉 • विश्व हिंदी दिवस पर अपनी दो पुस्तकें ‘साहित्य और समाज’ एवं ‘गागर में सागर’ बुजुर्गों को भेंट करते हुए कहा कि- ‘इससे प्रेरणा लेकर यदि समाज बृद्धों की सेवा करें तो अच्छा वातावरण बनेगा’
इस दौरान ‘पुलगांव वृद्धआश्रम’ के वृद्धजनों ने आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा को आयु, विद्या, यश और शक्ति बढ़ने का शुभाशीष दिया.
इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक दीपक चापिरा, पार्थ सिंह मेश्राम एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)