- Home
- Chhattisgarh
- उपलब्धि : ‘हेमचंद यादव विश्वविद्यालय’ के शिक्षा संकाय से मधुमिता सरकार ने पीएचडी प्राप्त की. शोध विषय था ‘उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की शिक्षक प्रभावशीलता पर प्रशासनिक वातावरण एवं तकनीकी शैक्षणिक योग्यता का प्रभाव’
उपलब्धि : ‘हेमचंद यादव विश्वविद्यालय’ के शिक्षा संकाय से मधुमिता सरकार ने पीएचडी प्राप्त की. शोध विषय था ‘उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की शिक्षक प्रभावशीलता पर प्रशासनिक वातावरण एवं तकनीकी शैक्षणिक योग्यता का प्रभाव’

👉 • डॉ. मधुमिता सरकार, डॉ. सौरेन सरकार की धर्मपत्नी, बांग्ला कवि व लेखक स्व. दीपक सरकार एवं स्व. गीता सरकार की बहू, स्व. डॉ. अमल कुमार मित्रा एवं श्रीमती सुप्ती मित्रा की सुपुत्री और मौसम वैज्ञानिक भारत सरकार में डॉ. असीम मित्रा की बहन है.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
दुर्ग : ‘हेमचंद यादव विश्वविद्यालय’ से श्रीमती मधुमिता सरकार ने शिक्षा संकाय में पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। उनका शोध विषय—“उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की शिक्षक प्रभावशीलता पर प्रशासनिक वातावरण एवं तकनीकी शैक्षणिक योग्यता का प्रभाव” रहा।
मधुमिता सरकार ने अपना शोध कार्य हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की डीन तथा प्राध्यापक एवं विभाग अध्यक्ष घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय की डॉ निशा श्रीवास्तव के निर्देशन तथा कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पूर्व उप प्राचार्य डॉ पुष्पलता शर्मा के सह निर्देशन में संपन्न किया I
इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवारजन, शुभ चिंतकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

•••
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)