- Home
- Chhattisgarh
- मकर संक्रांति विशेष : ‘कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच’ ने मनाया मकर संक्रांति पर्व : विभिन्न खेल प्रतियोगिता हुई
मकर संक्रांति विशेष : ‘कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच’ ने मनाया मकर संक्रांति पर्व : विभिन्न खेल प्रतियोगिता हुई

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
‘कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच’ भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में मानव आश्रम सेक्टर-1 में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी मकर संक्रांति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

इस आयोजन की अध्यक्षता पं. संतोष दीक्षित ने की. निर्णायक अतिथि थीं शंकराचार्य यूनिवर्सिटी की डॉ. श्रुति तिवारी.
कार्यक्रम में विभिन्न खेल आयोजन हुए. पुरुष वर्ग के प्रतियोगिता में प्रथम- डॉ. केके मिश्रा, द्वितीय- पं. बीके द्विवेदी और तृतीय- पं. विजय तिवारी एवं महिला वर्ग में प्रथम- वर्षा शुक्ला, द्वितीय- समीक्षा तिवारी और तृतीय- नीना दीक्षित. महिलाओं की तात्कालिक अभिनय प्रतियोगिता में प्रथम- शांता पाण्डेय, द्वितीय- नम्रता दीक्षित और तृतीय- श्रुति तिवारी. मंच संचालन में ज्योति तिवारी और रमा अग्निहोत्री को पुरुस्कृत किया गया.

करवाचौथ क्वीन श्रीमती नीना दीक्षित, बेस्ट वेशभूषा श्रीमती वर्षा शुक्ला, फोटोजनिक फेस रोशी अवस्थी को दिया गया.
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम- रोशी अवस्थी, द्वितीय- गीता शुक्ला और तृतीय- अनुश्रुति तिवारी विजयी हुई. हाऊजी कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ममता अवस्थी, ज्योति तिवारी, वंदना पाण्डेय और रत्नमाला थीं. श्रीमती आराधना तिवारी को पीएचडी पूर्ण करने पर समाज के द्वारा सम्मानित किया गया. महिलाओं को हल्दी, कुमकुम और सुहाग की सामग्री दी गई.
‘कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच’ के महासचिव पं. रविंद्र मिश्रा ने अपने उद्बोधन में समाज के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि “सामाजिक चेतना जागृत करने, बौद्धिक विकास करने हेतु ऐसे पर्व विशेष पर आयोजन होते रहते हैं, जिससे सामाजिक एकता का निर्माण होता है, पारिवारिक मिलन से आपसी भाईचारा बना रहता है”
इस अवसर पर पं.आलोक शुक्ला, पं. सतीश शुक्ला, पं. राकेश शुक्ला, पं. राजेश मिश्रा,पं.श्रवण शुक्ला, पं. अतुल अवस्थी, पं. विजय तिवारी, पं. बीके द्विवेदी एवं समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे.
कार्यक्रम में खिचड़ी व तिल की लड्डू का वितरण किया गया.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)