- Home
- Chhattisgarh
- संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता [लेबल कोड] के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर 12 फरवरी, 2026 को अखिल भारतीय हड़ताल का समर्थन
संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता [लेबल कोड] के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर 12 फरवरी, 2026 को अखिल भारतीय हड़ताल का समर्थन

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक 16 जनवरी, 2026 को इंटक कार्यालय [सेक्टर-3] में सम्पन्न हुई. बैठक में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता [लेबल कोड] के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर 12 फरवरी, 2026 को होने वाली अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने पर विचार-विमर्श की गई.

‘संयुक्त ट्रेड यूनियन’ की बैठक में बताया गया कि 21 जनवरी, 2026 को भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को हड़ताल की नोटिस दिया जाएगा.
बैठक में सेल कर्मचारियों के 39 महीने के एरियर्स, एचआरएस, इंसेटिव तथा ठेका मजदूरों की 20% कटोती एवं मजदूरों के साथ हो रहे बर्बर शोषण के खिलाफ भी आवाज बुलंद की जाएगी.
बैठक में ‘संयुक्त ट्रेड यूनियन’ के समस्त स्थायी कर्मचारी व ठेका श्रमिकों से अपील किया है कि केंद्र सरकार के मेहनतकशों पर चौतरफा हमले के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने के लिए 12 फरवरी, 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाएं और एकजुट होकर संघर्षों को तेज करने की ओर आगे आएं.

‘संयुक्त ट्रेड यूनियन’ की इस बैठक में ‘इंटक’ से- संजय साहू, जीआर सुमन, पूनम वर्मा, शिवशंकर सिंह और गुरुदेव साहू : सीटू से- टी. जोगाराव, अनूप साह एवं कृष्ण सुंदर : ‘ऐक्टू’ से- बृजेन्द्र तिवारी और रूपेश कोसरे : ‘एटक’ से- विनोद कुमार सोनी और शिवनारायण : ‘लोइमू’ से- सुरेंद्र मोहंती, देवेंद्र सोनी और प्रभाकर दाते : ‘एचएमएस’ से- ए.मैथ्यू उपस्थित हुए.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)