- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ [दुर्ग] जिला- दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की
छत्तीसगढ़ [दुर्ग] जिला- दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की

👉 • जिला- दुर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि- “नई नियुक्ति से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा. संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए हम संकल्पित हैं”
• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत विभिन्न ब्लॉकों के नए अध्यक्षों की घोषणा जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कर दी है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट द्वारा जारी नवनिर्वाचित सूची के अनुसार दुर्ग शहर के पांचों ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

👉 • आनंद कपूर ताम्रकर [पश्चिम] • अल्ताफ अहमद [मध्य] • मनीष बघेल [पूर्वी] • श्रीमती देवश्री साहू [उत्तर] • गुरदीप सिंह भाटिया [दक्षिण]
इन नियुक्तियों से दुर्ग शहर कांग्रेस संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आस्था और जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के प्रति आभार व्यक्त किया और कांग्रेस संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस विचारधारा को आम जन मानस तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इसके बाद सभी ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई निवास पर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसरोकारों को लेकर चर्चा की. धीरज बाकलीवाल ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि- यह नई टीम कांग्रेस को और अधिक सक्रिय, संगठित एवं जनआंदोलन से जुड़कर काम करेगी. हम सब मिलकर ब्लॉक स्तर पर मजबूत नेतृत्व से पार्टी द्वारा निर्देशित जन मुद्दों को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक लेकर जाएंगे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)