- Home
- Chhattisgarh
- मुलाकात और आशीर्वाद : भाजपा किसान मोर्चा के छत्तीसगढ़ राज्य सह-प्रभारी [सोशल मीडिया] दक्ष वैद्य साहू ने राज्य के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहिब से मिले और आशीर्वाद लिया
मुलाकात और आशीर्वाद : भाजपा किसान मोर्चा के छत्तीसगढ़ राज्य सह-प्रभारी [सोशल मीडिया] दक्ष वैद्य साहू ने राज्य के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहिब से मिले और आशीर्वाद लिया

👉 • दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि- ‘किसान मोर्चा प्रदेश के लाखों किसानों तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध’
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सहप्रभारी सोशल मीडिया दक्ष वैद्य साहू ने अपनी नियुक्ति के पश्चात कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहिब से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर, गुरु खुशवंत साहिब ने दक्ष वैद्य साहू को प्रतीकात्मक भेंट प्रदान की और किसान हितों की रक्षा एवं डिजिटल माध्यमों से ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए आशीष दिया।

👉 • दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि- ‘भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार तेजी से करेंगे. युवा ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा के संगम से किसान स्मृधि के नवीन द्वार खोलेगी, जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रचार प्रमुख होगा…’
दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि-
वे सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों को जागरूक करेंगे और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के हर किसान तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहिब ने दक्ष वैद्य साहू की प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं को त्वरित रूप से सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)