- Home
- Chhattisgarh
- विश्व बांग्ला साहित्य व संस्कृति उत्सव में छत्तीसगढ़-भिलाई के ‘बंगीय साहित्य संस्था’ से बानी चक्रवर्ती, समरेंद्र विश्वास, दुलाल समाद्दार, पल्लव चटर्जी, दीपिका विश्वास, मीता दास और मनोरंजन दास शामिल हुए
विश्व बांग्ला साहित्य व संस्कृति उत्सव में छत्तीसगढ़-भिलाई के ‘बंगीय साहित्य संस्था’ से बानी चक्रवर्ती, समरेंद्र विश्वास, दुलाल समाद्दार, पल्लव चटर्जी, दीपिका विश्वास, मीता दास और मनोरंजन दास शामिल हुए

• छत्तीसगढ़ आसपास
• कोलकाता आयोजन स्थल से पल्लव चटर्जी
बीते दिनों ‘विश्व बांग्ला साहित्य व संस्कृति’ के तत्वावधान में कोलकाता के ‘हल्दिया’ [पूर्व मेदिनापुर, पश्चिम बंगाल] में 16-18 जनवरी, 2026 को देश के विभिन्न राज्यों से पधारे 450 से भी अधिक साहित्यकार, कवि, लेखकों ने शिरकत कर बांग्ला साहित्यिक उत्सव मनाया.

👉 • देश की लब्धप्रतिष्ठत कवयित्री व अनुवादक मीता दास मंच पर अपनी कविता का पाठ करती हुई…
तीन दिन तक हुए इस राष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव में छत्तीसगढ़ [भिलाई] से ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की सभापति एवं बांग्ला-अंग्रेजी की चर्चित लेखिका, कवयित्री श्रीमती बानी चक्रवर्ती, बांग्ला साहित्यिक लिटिल पत्रिका ‘मध्यबलय’ के संपादक, कवि दुलाल समाद्दार, देशव्यापी सुप्रसिद्ध कवि लेखक समरेंद्र विश्वास, बांग्ला कवि पल्लव चटर्जी, दीपिका विश्वास, मीता दास और गायक मनोरंजन दास शामिल हुए.
इस साहित्यिक उत्सव में उपस्थित रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी.
इस साहित्यिक उत्सव के बाद 27 जनवरी, 2026 से होने वाले कोलकाता {बांग्ला} पुस्तक मेला में छत्तीसगढ़ [भिलाई लौहनगरी] से ‘बंगीय साहित्य संस्था’ से बानी चक्रवर्ती [सभापति], स्मृति दत्त [उप सभापति], प्रकाशचंद्र मण्डल [उप सचिव], पल्लव चटर्जी [कोषाध्यक्ष], दुलाल समाद्दार [संपादक], समरेंद्र विश्वास, मीता दास, मनोरंजन दास, दीपिका विश्वास, रविंद्रनाथ देबनाथ, सोमाली शर्मा एवं अन्य कवि-लेखक शामिल होंगे.

👉 • ‘विश्व बांग्ला साहित्य व संस्कृति’ उत्सव में दीपिका विश्वास की कृति का विमोचन भी हुआ. विमोचन के पश्चात पुस्तक की प्रति दुलाल समाद्दार को भेंट करते हुए दीपिका विश्वास.
[ • यह जानकारी ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को पल्लव चटर्जी ने दी. ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)