- Home
- Chhattisgarh
- अंतर्राष्ट्रीय बांग्ला पुस्तक मेला [22 जनवरी-03 फरवरी, 2026] : कोलकाता में होने वाले विश्व पुस्तक मेला में बांग्ला के सुपरिचित कवि प्रकाशचंद्र मण्डल की सातवीं कृति ‘एखोनो अनेकटा पथ चोलते बाकी’ का विमोचन होगा : विमोचन में शामिल होने प्रकाशचंद्र मण्डल, दुलाल समाद्दार,पल्लव चटर्जी और रविंद्रनाथ देबनाथ 27 जनवरी, 2026 को कोलकाता के लिए रवाना हुए
अंतर्राष्ट्रीय बांग्ला पुस्तक मेला [22 जनवरी-03 फरवरी, 2026] : कोलकाता में होने वाले विश्व पुस्तक मेला में बांग्ला के सुपरिचित कवि प्रकाशचंद्र मण्डल की सातवीं कृति ‘एखोनो अनेकटा पथ चोलते बाकी’ का विमोचन होगा : विमोचन में शामिल होने प्रकाशचंद्र मण्डल, दुलाल समाद्दार,पल्लव चटर्जी और रविंद्रनाथ देबनाथ 27 जनवरी, 2026 को कोलकाता के लिए रवाना हुए

प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के कोषाध्यक्ष, ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के उपसचिव एवं बांग्ला-हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि प्रकाशचंद्र मण्डल की सातवीं बांग्ला पुस्तक ‘एखोनो अनेकटा पथ चोलते बाकी’ का विमोचन 22 जनवरी से 02 फरवरी, 2026 को ‘करुणामयी’ साल्टलेक कोलकाता, पश्चिम बंगाल में होने जा रहे ‘अंतर्राष्ट्रीय बांग्ला पुस्तक मेला’ में किया जाएगा.
प्रकाशचंद्र मण्डल की यह सातवीं कृति है- ‘एखोनो अनेकटा पथ चोलते बाकी’. इसके पूर्व इनकी प्रकाशित काव्य संग्रह है- ‘तुमि एले ताई’ [बांग्ला] ‘एक फाली रोद्दुर’ [बांग्ला] ‘आमाके उन्मुक्त करो’ [बांग्ला] ‘शब्दों की खोज में’ [हिंदी] ‘फिर भी चलना होगा’ [हिंदी] और ‘कखोन जे कोन कथा कोबिता होए जाए’ [बांग्ला]

प्रकाशचंद्र मण्डल अंतर्राष्ट्रीय बांग्ला पुस्तक मेला में शामिल होंगे और उनकी कृति का विमोचन होगा 28 जनवरी, 2026 को. उनके साथ शामिल होने सहयात्री रवाना हुए ‘आरंभ’ के संस्थापक सदस्य एवं ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के कोषाध्यक्ष व बांग्ला के प्रगतिवादी कवि पल्लव चटर्जी, बांग्ला लिटिल साहित्यिक पत्रिका ‘मध्यबलय’ के संपादक व बांग्ला के प्रतिष्ठित कवि दुलाल समाद्दार और साहित्यिक चिंतक रविंद्रनाथ देबनाथ.
‘आरंभ’ और ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की तरफ से शुभकामनाएं
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)