- Home
- Chhattisgarh
- 77वां गणतंत्र दिवस : भिलाई- मैत्रीकुंज रेसिडेंट्स कॉलोनी के रहवासियों ने ‘वृंदावन गार्डन’ में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया : कॉलोनी के प्रबुद्धजनों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण किया और सभी ने एक स्वर में कहा कि गणतंत्र हमारी सामूहिक चेतना है
77वां गणतंत्र दिवस : भिलाई- मैत्रीकुंज रेसिडेंट्स कॉलोनी के रहवासियों ने ‘वृंदावन गार्डन’ में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया : कॉलोनी के प्रबुद्धजनों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण किया और सभी ने एक स्वर में कहा कि गणतंत्र हमारी सामूहिक चेतना है

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
आज हम 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं. भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में 26 जनवरी वह स्वर्णिम दिन है, जब देश ने औपनिवेशिक अतीत से पूरी तरह बाहर निकलकर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया. भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था.
भिलाई मैत्रीकुंज रेसिडेंट्स कॉलोनी के निवासियों ने 77वें गणतंत्र के जन-गन-मन को याद किया और ध्वाजारोहण वार्ड पार्षद रमा साहू ने करते हुए वार्डवासियों को बधाई देते हुए कही कि-
हमारा संविधान विश्व इतिहास में आज तक के सबसे बड़े गणराज्य का आधार ग्रंथ है. डॉ. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए इस संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के आदर्श हमारे गणतंत्र को परिभाषित करते हैं. गणतंत्र दिवस हमारी जिम्मेदारी को भी याद दिलाता है. भारत के नागरिक होने के नाते हम संविधान, राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से पालन करें.

👉 • भिलाई मैत्रीकुंज रेसिडेंट्स कॉलोनी द्वारा वृंदावन गार्डन में वार्ड पार्षद रमा साहू ने ध्वाजारोहण किया साथ में उपस्थित हैं वार्ड के गणमान्य लोग
इस अवसर पर प्रमुख नागरिक उपस्थित थे-
अजय वर्मा, विप्लव चटर्जी, पल्लव चटर्जी, कमलेश बंछोर, सुभाशीष बैनर्जी, रविंद्रर भाटिया, हर्ष रूपचंदानी, श्वेता बंछोर, गायकवाड़ जी, नंदी जी, यादव जी, अशोक जी और अनेक नागरिक एवं बच्चे.
बच्चों द्वारा देशभक्ति संगीतमय प्रस्तुति दी गई.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)