- Home
- Chhattisgarh
- ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के तत्वावधान में प्रादेशिक सम्मेलन, ‘ब्रह्म सम्मान’ और युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न हुआ : 18 ब्राह्मण समाज की सहभागिता में समाज के प्रतिनिधियों को ‘ब्रह्म सम्मान’ से सम्मानित किया गया : 347 युवक-युवती ने अपना वैवाहिक परिचय दिया और 13 बच्चों की शादी करने में सहमति बनी
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के तत्वावधान में प्रादेशिक सम्मेलन, ‘ब्रह्म सम्मान’ और युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न हुआ : 18 ब्राह्मण समाज की सहभागिता में समाज के प्रतिनिधियों को ‘ब्रह्म सम्मान’ से सम्मानित किया गया : 347 युवक-युवती ने अपना वैवाहिक परिचय दिया और 13 बच्चों की शादी करने में सहमति बनी

• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [दुर्ग]
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के तत्वावधान में 25 जनवरी, 2026 को सिविल लाइन स्थित ‘सतनाम भवन’ में भव्य प्रादेशिक सम्मेलन एवं युवक- युवती [वैवाहिक] परिचय सम्मेलन सम्पन्न हुआ. इस वृहत प्रादेशिक [छत्तीसगढ़ राज्य] सम्मेलन में कान्यकुब्ज, सनाठ्य, सरयूपारीण, बृह्मभाट, बंगाली, तेलगु, आंध्रा, महाराष्ट्रीयन, गुजराती, बुंदेलखंड, पंजाबी, नर्मदा आंचलिक, तमिल, उत्कल, उत्तरांचल, बिहार, उत्तरप्रदेश क्षेत्र के ब्राह्मण समाज की सहभागिता रही.

👉 • कार्यक्रम संयोजक ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी को पगड़ी पहनाकर सम्मान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा
इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा, मंच प्रभारी डॉ. विश्वनाथ पाणीग्रही, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा श्रीमती वर्णिका शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा विभा अवस्थी और पूर्व विधायक अरुण वोरा मंचस्थ उपस्थित रहे.
प्रारंभ में ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के प्रमुख सदस्य ललित मिश्रा [राष्ट्रीय अध्यक्ष], शशिकांत तिवारी [राष्ट्रीय महासचिव], संरक्षक-प्रभुनाथ मिश्रा, डॉ. विश्वनाथ पाणीग्रही [मंच प्रभारी],प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह-संयोजक सुमीत शर्मा, जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, प्रदेश सचिव राकेश कुमार शुक्ला, शहर अध्यक्ष [दुर्ग] हेमंत तिवारी, राष्ट्रीय संगठन सचिव आशीष त्रिपाठी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, युवा मंच अध्यक्ष ऋषभ तिवारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष लेखमणी पाण्डेय, भिलाई अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी और मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा की उपस्थिति में भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत् उद्घाटन किया गया.
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ द्वारा यह वैवाहिक परिचय सम्मेलन विगत 8 वर्षों से किया जा रहा है. इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर अपने-अपने समाज का प्रतिनिधित्व किया. इस वर्ष लगभग 347+ लोगों ने अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन और स्वयं पहुंचकर पंजीयन करवाया. अभिभावक मंच पर उपस्थित होकर बच्चों के बारे में उपस्थित जनसमूहों को अवगत कराए. 13 परिवार आपस में सहमति प्रदान कर रिश्ते जोड़ने की ओर कदम बढ़ाए.
प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि-

मुझे खुशी हो रही है इतनी बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज एकत्रित हुआ है. ब्राह्मण समाज सदैव हर समाज के हितों की भी चिंता करता है. ब्राह्मण ज्ञान, शिक्षा प्रदान करते हैं बिना किसी भेदभाव के. ब्राह्मण समाज एकजुट होकर अपनी दिशा तय करते रहे, यही सफलता और विजय का मार्ग प्रशस्त करता है.
ललित मिश्रा ने कहा कि-
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ पूरे देश-प्रदेश में संगठन मजबूत हो, इसके लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हमारे संगठन मजबूती से काम कर रहे हैं. महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु भी इस वर्ष अनेक कार्य किए जायेंगे. समाज हित में हम कैसे आगे बढ़ें, इस पर भी ध्यान दिया जायेगा.
राकेश पाण्डेय ने कहा कि-
ऐसे आयोजन समाज हित में जरूरी है. ये एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिससे अनेक परिवार जुड़ते हैं और सफल भी हो रहे हैं.
वर्णिका शर्मा ने छत्तीसगढ़ महतारी पर एक गीत प्रस्तुत किया.
विभा अवस्थी और अरुण वोरा ने भी आयोजन की सराहना की.
कार्यक्रम संयोजक शशिकांत तिवारी ने कहा कि मार्च, 2026 में पूरे प्रदेश में एक आयोजन किया जाएगा ‘गौ माता को राष्ट्र माता’ घोषित किया जाए. इसके लिए एक ज्ञापन उपस्थित जन प्रतिनिधि को सौंपी गई.
सुनील मिश्र और मृतुन्जय द्विवेदी ने कविता, गीत प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर लगभग 26 ब्राह्मण समाज के प्रमुखों का ‘ब्रह्म सम्मान’ से सम्मानित किया गया. पुष्प गुच्छ, प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिन्ह [मोमेंटो] शॉल-श्रीफल देकर उपस्थित अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया.
संचालन शिवाकांत तिवारी और राकेश कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया.
▪️
आयोजन में शामिल होने वाले विभिन्न ब्राह्मण समाजों के प्रमुख प्रतिनिधिगण-




रामलखन मिश्र, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपक मिश्रा, उमाकांत दीक्षित, प्रफुल्ल दीक्षित, राज भास्कर, राकेश भात, आलोक कुमार चंदा, प्रकाशचंद्र मण्डल, राम कुलकर्णी, लक्ष्मी नारायण विश्वा, विनोद शारदा, स्वीटी कौशिक, हेमंत तिवारी, दिनेश मिश्र, जी. वेंकट सुब्रमण्यम, रमेश शर्मा, संजय शर्मा, रमेश तिवारी, बृजमोहन तिवारी, राकेश दुबे, जितेंद्र तिवारी, शैल किरण शुक्ला, सुरेश मुखरैया, प्रदीप पाण्डे, डॉ. सुनीता तिवारी, तुलिका तिवारी, मुकेश तिवारी, किशोर तिवारी, आरती शुक्ला, अरुण मिश्रा, अरुण चौबे, मृदुला शुक्ला, राघवेंद्र पाठक, रामविलास मिश्रा, सीमा तिवारी, अनुपमा शुक्ला, अरुण पंडा, नरेश चौरे, दिनेश पांड्या, विजय शुक्ला, रीता चौबे, निहारिका शुक्ला, अजय शर्मा, ऋषभ देव महाराज, अनुरूप मिश्र नाना साहेब सहित समस्त भाषा भाषी ब्राह्मण समाज के प्रमुख प्रतिनिधिगण.
▪️
आयोजन की कुछ प्रमुख झलकियाँ-

👉 • प्रेमप्रकाश पाण्डेय को ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ द्वारा सम्मानित करते हुए

👉 • राकेश पाण्डेय को समाज ने सम्मानित किया

👉 • ‘छत्तीसगढ़ बांग्ला ब्राह्मण समाज’ के प्रदेश संयोजक प्रदीप भट्टाचार्य का ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया. इस सुखद पल में उनके साथ बांग्ला समाज के आलोक कुमार चंदा और प्रकाशचंद्र मण्डल भी उपस्थित रहे.

👉 • भाजपा नेत्री स्वीटी कौशिक का सम्मान

👉 • ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ द्वारा अरुण चौबे का सम्मान

👉 • 8 वर्षों से निरंतर सफल आयोजन के लिए संयोजक शशिकांत तिवारी को ‘छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोग’ की अध्यक्षा राज्य मंत्री डॉ. वर्णिका शर्मा ने शौर्य पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया.

👉 • समाज द्वारा बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया

👉 • विभिन्न समाज के प्रमुख एक साथ ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के बैनर तले आयोजन में

👉 • फूलों की पंखुड़ी से बसंत पंचमी उत्सव में समाज के प्रबुद्धजन
कार्यक्रम के अंत में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया और फूलों की पंखुड़ी एक दूसरे पर डालकर बसंत उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई.
आभार व्यक्त ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के प्रदेश सचिव राकेश कुमार शुक्ला ने किया.
[ • यह जानकारी समाज की तरफ से दीपक मिश्रा ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को दी. ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)