- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पुलिस भवनों व आवासों का वर्चुअल उद्घाटन : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पुलिस सहायता केंद्र ‘बोरसी’ के प्रवेश द्वार में फीता काटकर किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पुलिस भवनों व आवासों का वर्चुअल उद्घाटन : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पुलिस सहायता केंद्र ‘बोरसी’ के प्रवेश द्वार में फीता काटकर किया शुभारंभ

👉 • गजेंद्र यादव ने कहा कि ‘राज्य सरकार पुलिस बल एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिक दे रही है’
• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते दिनों बुधवार 28 जनवरी, 2026 को पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पाेरेशन के माध्यम से निर्मित विभिन्न पुलिस भवनों एवं आवासों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नई पुलिस लाइन दुर्ग में 36 अराजपत्रित अधिकारियों एवं 48 प्रधान आरक्षक/आरक्षकों के नवनिर्मित आवास गृह, दुर्ग में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल, थाना पद्मनाभपुर एवं थाना पुलगांव के नवनिर्मित भवन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय धमधा का उद्घाटन किया गया।

गजेंद्र यादव ने ‘बोरसी’ पुलिस सहायता केंद्र के प्रवेश द्वार में फीता काटकर शुभारंभ किया और इस अवसर पर कहा कि-
राज्य सरकार पुलिस बल एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने पुलिस परिवारों की मांग पर सर्व-सुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण, हाईमास्ट लाइट की स्थापना तथा पुलिस आवासों के मरम्मत कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।
जिला दण्डाधिकारी दुर्ग श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि जब आम नागरिक रात्रि में विश्राम करते हैं, तब पुलिस बल समाज की सुरक्षा के लिए निरंतर ड्यूटी पर तैनात रहता है। नवनिर्मित आवासों एवं भवनों से पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक सुधार होगा।
कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस हाउसिंग कॉर्पाेरेशन के एसडीओ श्री नवीन वर्मा तथा श्री सुरेन्द्र कौशिक, पार्षद श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)