- Home
- Chhattisgarh
- ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के तत्वावधान में ‘UGC Bill वापस लो’ के विरोध में 30 जनवरी, 2026 को सुबह 11.00 बजे दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा, राष्ट्रपति के नाम
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के तत्वावधान में ‘UGC Bill वापस लो’ के विरोध में 30 जनवरी, 2026 को सुबह 11.00 बजे दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा, राष्ट्रपति के नाम
• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने बताया कि-
UGC Bill कानून के विरोध में 30 जनवरी, 2026 को सुबह 11.00 बजे दुर्ग जिला प्रशासन कार्यालय में समाज की तरफ से भारत के राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा कि-
हम सनातनी हिंदुओं को विगत कई वर्षों से लगातार अनेकों प्रकार से छला जा रहा है. हम संगठित न हो सकें, इसके लिए भी नाना प्रकार के सतत् कुचक्रों के साथ हमें विघटित किया जा रहा है. अभी-अभी UGC Bill नामक नया नियम कानून एक और कुचक्र अपना विकराल स्वरूप लेकर आ रहा है. यह हमारे विद्यार्थीयों, शिक्षकों के भविष्य को पूर्णतः प्रतिबंधित कर देगा. समय रहते इसका विरोध करना अतिआवश्यक हो गया है. इन्हीं चिंताओं के निराकरण हेतु ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ ज्ञापन सौंपने जा रहा है. हमारी वर्तमान एवं भावी पीढ़ी के सुरक्षित जीवन के लिए आप अपने परिजनों के साथ इस लड़ाई में सहभागी बनें.
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ भिलाई-दुर्ग ने आव्हान किया है कि आप अधिक से अधिक संख्या पहुंचकर इसमें शामिल होवें.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)