- Home
- Chhattisgarh
- प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ : 08 फरवरी, 2026 को
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ : 08 फरवरी, 2026 को

प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि-
आगामी 08 फरवरी, 2026 को दोपहर 1.30 बजे भिलाई निवास [इंडियन कॉफी हाउस सभागार] में ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ का आयोजन किया गया. इस आयोजन में आमंत्रित शायर होंगे-
अब्दुल लतीफ़ खान, अब्दुस्लाम कौसर, सुखनवर हुसैन, आलिम नकवी, आर. डी. अहिरवार, पूरन जायसवाल, इरफ़ानुद्दीन इरफ़ान, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, राकेश गुप्ता ‘रुसिया’ और शाहीन अंसारी.
शाम-ए-ग़ज़ल में अतिथि होंगे-
‘आरंभ’ के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमैचा, मुख्य सलाहकार डॉ. महेशचंद्र शर्मा, हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के रजिस्टार भूपेंद्र कुलदीप, सुप्रसिद्ध कवयित्री संतोष झांझी और जनवादी अंतरराष्ट्रीय शायर मुमताज़.
शाम-ए-ग़ज़ल में सद्र-ए- मुशायरा जनाब अब्दुल लतीफ़ खान होंगे और संचालन ‘आरंभ’ के महासचिव शायरा कवयित्री नूरुस्साबाह खान ‘सबा’ करेंगी.
प्रारंभिक संचालन ‘आरंभ’ की कार्यकारी अध्यक्षा डॉ. रजनी नेलसन और आभार व्यक्त शानू मोहनन करेंगी.
इस ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ में संस्था के सदस्य और आमंत्रित सदस्यों को ही आमंत्रण है.
विनीत-
‘आरंभ’
कैलाश जैन बरमेचा, डॉ. महेशचंद्र शर्मा, प्रदीप भट्टाचार्य, डॉ. रजनी नेलसन, अनिता करडेकर, त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’, शानू मोहनन, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, दीप्ति श्रीवास्तव, नूरुस्साबाह खान ‘सबा’, आलोक कुमार चंदा, ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल, प्रकाशचंद्र मण्डल, पल्लव चटर्जी, सुबीर रॉय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, गौरी चक्रवर्ती गुहा, डॉ. बीना सिंह ‘रागी’, विद्या गुप्ता, शिव मंगल सिंह, तारकनाथ चौधुरी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)