- Home
- Chhattisgarh
- ‘भिलाई स्टील-हाफ मैराथन’ का भव्य आयोजन : संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र ने ‘मेगा फिटनेस इवेंट’ को दिखाई हरी झंडी : इस आयोजन का उद्देश्य था- “नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और फिटनेस को जीवनशैली में अपनाना”
‘भिलाई स्टील-हाफ मैराथन’ का भव्य आयोजन : संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र ने ‘मेगा फिटनेस इवेंट’ को दिखाई हरी झंडी : इस आयोजन का उद्देश्य था- “नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और फिटनेस को जीवनशैली में अपनाना”

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई [08 फरवरी, 2026]
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने तथा फिटनेस को जीवनशैली के रूप में अपनाने के उद्देश्य से 08 फरवरी 2026 को शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम, भिलाई में “भिलाई स्टील – हाफ मैराथन” का भव्य आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस मेगा स्पोर्ट्स आयोजन में 21.09 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी तथा 5 किमी दौड़ की तीन श्रेणियां शामिल थीं। आधिकारिक इवेंट पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत लगभग 3,000 धावकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। भिलाई सहित देश एवं विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने ‘फिट इंडिया’ आंदोलन के संदेश को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित किया।
निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) श्री चित्त रंजन महापात्र ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 21.09 किमी हाफ मैराथन प्रातः 6:00 बजे प्रारंभ हुई, इसके पश्चात 10 किमी दौड़ 6:30 बजे तथा 5 किमी दौड़ 6:45 बजे शुरू हुई। सभी दौड़ें शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम से प्रारंभ होकर भिलाई टाउनशिप के निर्धारित मार्गों से होती हुई पुनः उसी स्थल पर सम्पन्न हुईं।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) श्री कमल भास्कर, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार, सहित संयंत्र के सीजीएम, जीएम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही अध्यक्ष (सेफी एवं ओए-बीएसपी) श्री एन.के. बंछोर, महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक) श्री जे.एन. ठाकुर, उप महाप्रबंधक (एससी एंड सीए) श्री राजेन्द्र प्रसाद, क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा भिलाई के बड़ी संख्या में नागरिक भी समारोह में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र ने भारी संख्या में सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भिलाई तथा देश-विदेश से आए धावकों को एक साथ फिटनेस का उत्सव मनाते देखना अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक धावक अपने आप में विजेता है, क्योंकि उन्होंने समाज को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र अपनी शक्ति, परिश्रम और समर्पण के लिए जाना जाता है तथा आज धावकों ने स्वास्थ्य के प्रति नई प्रतिबद्धता का परिचय दिया है, जो वास्तविक संपदा है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने स्वास्थ्य के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किए गए ‘फिट इंडिया आंदोलन’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि नागरिक स्वस्थ होंगे तो वे एक सशक्त एवं प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में अधिक प्रभावी योगदान दे सकेंगे। उन्होंने सभी को सफल दौड़ एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आगामी वर्षों में और अधिक भागीदारी का आह्वान किया।
मैराथन के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में कुल 8,00,000 रुपये (आठ लाख रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रत्येक श्रेणी एवं आयु वर्ग के शीर्ष 10 विजेताओं को समापन समारोह में नगद पुरस्कार, स्मृति-चिह्न, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।



21.9 किमी (पुरुष, 18–45 वर्ष) वर्ग में आरिफ अली ने 01:05:05 समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजन यादव (01:05:18) द्वितीय तथा रवि गुलिया (01:05:39) तृतीय रहे। 21.9 किमी (पुरुष, 45 वर्ष से अधिक) वर्ग में भास्कर कांबले (01:16:59) प्रथम, जयपाल भोयर (01:17:10) द्वितीय तथा अश्विनी आचार्य (01:19:05) तृतीय स्थान पर रहे। 21.9 किमी (महिला, 18–45 वर्ष) वर्ग में मुन्नी देवी (01:19:51) प्रथम, कुमारी ज्योति (01:20:31) द्वितीय तथा कोमल साहू (01:20:55) तृतीय रहीं। 45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में रेनू कौर सिद्धू (01:55:40), विद्या धापोड़कर (02:00:16) एवं शोभा यादव (02:13:23) क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।
10 किमी (पुरुष, 18–45 वर्ष) वर्ग में जीतू गुर्जर (00:31:00) प्रथम, लिखेंद्र कुमार (00:31:34) द्वितीय एवं सुरेश कश्यप (00:31:52) तृतीय रहे। 45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में सुभाष चिमनकर (00:39:24) प्रथम, राजेश यादव (00:43:24) द्वितीय तथा राम दयाल ध्रुव (00:46:12) तृतीय रहे। 10 किमी (महिला, 18–45 वर्ष) वर्ग में मिताली भोयर (00:36:44) प्रथम, पूजा यादव (00:37:27) द्वितीय एवं भगवती यादव (00:39:37) तृतीय रहीं। 45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में सुनीता सूर्यवंशी (01:06:14), ज्योति वारके (01:40:24) एवं डॉ. हिमानी गुप्ता (01:43:48) क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।
5 किमी (पुरुष, 18–45 वर्ष) वर्ग में गौरव कुमार (00:15:31) प्रथम, आयुष शर्मा (00:15:48) द्वितीय एवं लोमश ध्रुव (00:15:59) तृतीय रहे। 45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में राकेश रत्नाकर (00:20:12) प्रथम, लेखराम आडिल (00:23:00) द्वितीय एवं चेन्नय्या (00:23:27) तृतीय रहे। 5 किमी (महिला, 18–45 वर्ष) वर्ग में प्रियंका साहू (00:19:07) प्रथम, कविता पाल (00:19:11) द्वितीय एवं ममता कुमारी (00:19:24) तृतीय रहीं। 45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में नीना मलिक (00:32:45), बेन ठाकुर (00:33:36) एवं पल्लवी ठाकुर (00:34:21) क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का संचालन क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के श्री सुप्रियो सेन तथा सेल–बोकारो इस्पात संयंत्र के श्री किशन चंद ने किया। क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग, संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग, नगर सेवाएँ विभाग तथा मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग, वॉलंटियर्स, सीआईएसएफ जवानों, जिला पुलिस एवं ट्रैफिक नियंत्रण विभाग के सदस्यों के महत्वपूर्ण सहयोग से भिलाई स्टील हाफ मैराथन का सफल आयोजन सुनिश्चित हुआ।
▪️
Bhilai Steel Half Marathon Organised grandly : Director I/c Mr. Chittaranjan Mohapatra Flags off ‘MEGA FITNESS EVENT’

SAIL-BHILAI STEEL PLANT organised the “Bhilai Steel – Half Marathon” with great zeal and fervour, on February 08, 2026, at Shaheed Veer Narayan Singh Jayanti Stadium, Bhilai, to promote health awareness among citizens and encourage fitness as a way of life. The mega sporting event featured three race categories, 21.09 km Half Marathon, 10 km and 5 km runs and witnessed enthusiastic participation from as many as 3,000 runners who had registered through the official event portal. Participants from Bhilai and various parts of the country and abroad joined the event, strongly reinforcing the message of the nationwide Fit India movement.
Shri Chitta Ranjan Mohapatra, Director In-Charge (BSP), flagged off the marathon. The 21.09 km Half Marathon commenced at 6:00 a.m., followed by the 10 km run at 6:30 a.m., and the 5 km run at 6:45 a.m. All races started from Shaheed Veer Narayan Singh Jayanti Stadium, followed the designated route throughout the Bhilai Township, and culminated at the same venue. On the occasion, Shri Praveen Nigam, ED (F&A); Shri Pawan Kumar, ED (HR); Shri Kamal Bhasker, ED (Mines); Shri Arun Kumar, ED (Rowghat); along with CGMs, GMs and other senior officers of the plant were present. Shri N.K. Banchhor, Chairman (SEFI) & President (OA-BSP); Shri J.N. Thakur, GM I/c (HR); Shri Rajendra Prasad, DGM (SC&CA); officials and personnel from the Sports, Cultural & Civic Amenities Department; and a large number of citizens of Bhilai also graced the event.

Addressing the gathering, Shri Chitta Ranjan Mohapatra, Director In-Charge (BSP), expressed happiness over the overwhelming participation and stated that it was heartening to see runners from Bhilai and other parts of the country and the world coming together to celebrate fitness. He thanked all participants and remarked that every runner was a winner in themselves, as they had encouraged society to adopt a healthy and active lifestyle. Emphasising that BSP is known for its strength, hard work and dedication, he noted that the runners had demonstrated a new commitment to health, which is the real wealth. He urged everyone to dedicate at least one hour daily to their fitness and well-being. Referring to the Fit India Movement initiated by the Hon’ble Prime Minister, he stated that if citizens are fit, they can contribute to building a fit and progressive nation. He extended his best wishes for a great run and good health to all and encouraged even greater participation in the coming years.


Under the marathon, a total cash prize of Rs. 8,00,000 (Rupees Eight Lakh) was awarded across various categories, and the top 10 winners in each category and age group were felicitated with cash prizes, mementoes, medals and certificates during the valedictory ceremony. In the 21.9 km category (Male, 18–45 Years), Arif Ali secured the top position with a timing of 01:05:05, followed by Rajan Yadav at 01:05:18 and Ravi Gulia at 01:05:39. In the 21.9 km category (Male, above 45 Years), Bhaskar Kamble finished first with 01:16:59, Jaipal Bhoyar clocked 01:17:10, and Aswini Acharya recorded 01:19:05. In the 21.9 km category (Female, 18–45 Years), Munni Devi secured first place with 01:19:51, followed by Km Jyoti at 01:20:31 and Komal Sahu at 01:20:55, while in the Female Above 45 Years segment, Renu Kaur Sidhu finished at 01:55:40, Vidya Dhapodkar at 02:00:16 and Shobha Yadav at 02:13:23.
In the 10 km category (Male, 18–45 Years), Jeetu Gurjar led with 00:31:00, followed by Likhendra Kumar at 00:31:34 and Suresh Kashyap at 00:31:52. In the Male above 45 Years group, Subhash Chimankar clocked 00:39:24, Rajesh Yadav 00:43:24 and Ram Dayal Dhruw 00:46:12. In the 10 km category (Female, 18–45 Years), Mitali Bhoyar recorded 00:36:44, Pooja Yadav 00:37:27 and Bhagwati Yadav 00:39:37, whereas in the Female Above 45 Years segment, Sunita Suryawanshi clocked 01:06:14, Jyoti Warke 01:40:24 and Dr. Himani Gupta 01:43:48.
In the 5 km category (Male, 18–45 Years), Gaurav Kumar finished at 00:15:31, Ayush Sharma at 00:15:48 and Lomash Dhruw at 00:15:59. In the Male above 45 Years category, Rakesh Ratnakar clocked 00:20:12, Lekhram Adil 00:23:00 and Chennayya 00:23:27. In the 5 km category (Female, 18–45 Years), Priyanka Sahu secured 00:19:07, Kavita Pal 00:19:11 and Mamta Kumari 00:19:24, while in the Female Above 45 Years segment, Neena Malik recorded 00:32:45, Ben Thakur 00:33:36 and Pallavi Thakur 00:34:21.

The programme was compered by Shri Supriyo Sen from the SC&CA Department along with Shri Kishan Chand from SAIL–Bokaro Steel Plant (BSL). The members from the Sports, Cultural & Civic Amenities Deptt., Medical and Health Services Department, LA&PR Deptt., Town Services Deptt., and HR-L&D Deptt., Volunteers, CISF Personnel, District Police and Traffic Control Departments contributed significantly to organising the Bhilai Steel Half Marathon successfully, reaffirming BSP’s commitment towards promoting community well-being, sporting excellence and the larger vision of a healthy and progressive India.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)