- Home
- Chhattisgarh
- जन संस्कृति मंच दुर्ग-भिलाई : मीता दास की कविता संग्रह ‘देशद्रोह की हांडी’ पर चर्चा-गोष्ठी : 15 फरवरी, 2026 को
जन संस्कृति मंच दुर्ग-भिलाई : मीता दास की कविता संग्रह ‘देशद्रोह की हांडी’ पर चर्चा-गोष्ठी : 15 फरवरी, 2026 को

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
मीता दास कविता, कहानी और अनुवाद के क्षेत्र में सुपरिचित नाम है। उनकी प्रकाशित किताब ‘देशद्रोह की हांडी’ महत्वपूर्ण कविता-संग्रह है।
मीता दास की कविताएं समय की त्रासदी से टकराती हैं और मारक सवाल करती हैं। उनकी कविताएं शरणागत नहीं होती बल्कि चुनौती बनकर सामने खड़ी होती हैं। ऐसी कविताएँ समाज की मुख्य आवाज़ हैं।
जन संस्कृति मंच दुर्ग-भिलाई के तत्वावधान में उनकी किताब ‘देशद्रोह की हांडी’ पर आयोजित चर्चा-गोष्ठी में आप सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक- 15 फरवरी 2026
स्थान-सियान सदन , नेहरू नगर वेस्ट
मुख्य अतिथि- रवि श्रीवास्तव
विशेष अतिथि- संतोष झांझी
अध्यक्ष- जयप्रकाश
आधार वक्तव्य- अंजन कुमार
संचालन- अशोक तिवारी
स्वागत- सुरेश वाहने
काव्य पाठ- मीता दास
समीक्षा- सियाराम शर्मा, कैलाश बनवासी, अनिता करडेकर, घनश्याम त्रिपाठी, कमलेश्वर साहू
धन्यवाद ज्ञापन- पापा राव
ये जानकारी ‘जन संस्कृति मंच’ भिलाई-दुर्ग के अध्यक्ष अभिषेक पटेल एवं सचिव सुरेश वाहने ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)