- Home
- Chhattisgarh
- सियान सदन समिति के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू ने कहा कि- “शिक्षा का उद्देश्य परीक्षा पास करना नहीं, जीवन को गढ़ना है “
सियान सदन समिति के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू ने कहा कि- “शिक्षा का उद्देश्य परीक्षा पास करना नहीं, जीवन को गढ़ना है “

👉 • प्रतिभाशाली विद्यार्थीयों को सम्मानित किया गया
• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
‘सियान सदन समिति’ पोटिया कला-दुर्ग द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सियान सदन समिति के अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू ने कहा कि-
यदि हमें सफल होना हैं तो स्वयं को अनुशासित करना होगा और योजना बना कर अपने कार्य को दिशा देना होगा। लोग शिक्षा का अभिप्राय परीक्षा पास करना समझते हैं लेकिन शिक्षा का अभिप्राय जीवन को गढ़ना है तथा चरित्रवान बनना है।
डॉ. संध्या मदन मोहन श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य शासकीय महिला महाविद्यालय ने बालिकाओं को रेखांकित करते हुए क हा कि-
बालिकाओं को अपने सुरक्षित जीवन के लिए स्वयं से जागरूक होना होगा और अपने को आगे लाने के लिए भरसक प्रयास करना होगा।
वरिष्ठ सदस्य अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि-
शिक्षा सभ्य समाज तैयार करती है और साथ ही आत्मनिर्भर भी बनाती है, हम ध्यान रखें हमें आत्म निर्भरता की ओर बढ़ना है।
पूर्व विधायक [दुर्ग] अरुण वोरा ने कहा कि-
आगे बढ़ना है तो मन लगाकर पढ़ना है. ‘सियान सदन’ और समिति की सकारात्मक पहल की सराहना की. हमारे बुजुर्ग इसी प्रकार कार्य में स्लगंन रहेंगे तो निश्चय ही परिवर्तन आएगा.
सियान सदन के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, पोटियाकलां के प्रांगण में कक्षा 6, 7 एवं 8 के अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा अन्य छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में मधुसूदन देवांगन की भूमिका सराहना की गई। सियान समिति के सदस्य मधुसूदन देवांगन ने विद्यालय के एक कक्ष को सुसज्जित ₹12000 का चेक प्रदान किया, जिसे समिति अध्यक्ष द्वारा विद्यालय की प्रधानाध्यापक को सौंपा गया। उन्होंने जिला स्तर पर कक्षा 8 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ₹5000 नगद राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाएगी की घोषणा की। सोनूराम साहू द्वारा विद्यालय स्तर पर कक्षा 8वीं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः ₹2500, ₹1500 एवं ₹1000 की राशि तथा जिला व विकास खंड में प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को कालू राम देशमुख और हरिश्चंद्र राजपूत द्वारा घोषित राशि 5000-5000 कुल 10000 की राशि प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषना की। इसी प्रकार कक्षा छठीं और सातवीं में प्रथम , द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती सुलेखा खरपे जी द्वारा छात्र-छात्राओं के माध्यम से मंचासीन अतिथियों एवं समिति सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा अंत में सियान सदन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सियान सदन के मार्गदर्शन में हम उत्कृष्ट कार्य करेंगे और हमारे बच्चे अपेक्षित सफलता प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम में ‘सियान सदन समिति’ के सदस्यों के साथ-साथ पूर्व मुख्य अभियंता मदन मोहन श्रीवास्तव,भोजराज यादव, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीमती संध्या साहू, शिक्षक समुदाय तथा पोटियाकला के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह जानकारी ‘सियान सदन समिति’ के सचिव राजेश यादव ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)