- Home
- Chhattisgarh
- कृति सारस्वत सम्मान-2026 : ओजस्वी कवि ओमवीर करन को ‘कृति कला साहित्य परिषद्’ के 25वें रजत स्थापना दिवस पर ‘कृति सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित किया गया
कृति सारस्वत सम्मान-2026 : ओजस्वी कवि ओमवीर करन को ‘कृति कला साहित्य परिषद्’ के 25वें रजत स्थापना दिवस पर ‘कृति सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित किया गया

👉 • ‘कृति सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित होते ओमवीर करन
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
‘कृति कला साहित्य परिषद्’ सीपत के पच्चीसवे स्थापना दिवस को रजत जयंती के रूप में दिनांक 08/02/2026 को देवकीनन्दन दीक्षित सभा भवन शनिचरी न्यायधानी बिलासपुर में मनाया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बहुत से साहित्यकार उपस्थित हुए जिनमें छत्तीसगढ़ के रसखान मीर अली मीर, शशिभूषण स्नेही, डाक्टर विनय कुमार पाठक प्रसिद्ध गीतकार श्री एम डी मानिकपुरी पूर्णिमा, सोमप्रभा नूर आदि उपस्थित थे एहसास पत्रिका के साथ प्रेमलता यदु की लुकाछिपी, कन्हैया साहू की बालकथा कल्याणी और हेमंत अगम की बालकविता संग्रह बालमन आदि 10 पुस्तकों विमोचन हुआ.
इस अवसर पर काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के 164 कवियों ने मंच पे अपनी रचनाओं पाठ किया गया| निर्णायक गण सुप्रसिद्ध गीतकार श्री एम डी मानिकपुरी, साहित्यकार सुरेश पचौरी जी, विश्वनाथ कश्यप जी थे| इसमें उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर विजयी हुए ओमवीर करन (दुर्ग भिलाई), कविता जैन को कृति सारस्वत सम्मान 2026 निर्णायकगणों, श्री शरद यादव अक्स और श्री मीर अली मीर के हाथों प्रदान किया गया जिसके अंतर्गत स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र और बहुमूल्य पुस्तकें प्रदान की गईं|इस रजत जयंती समारोह का सफल आयोजन कृति कला साहित्य परिषद सीपत के संस्थापक और प्रांतीय अध्यक्ष श्री शरद यादव अक्स और उनकी टीम ने किया और श्री शरद यादव अक्स के नेतृत्व में गरिमापूर्ण रूप से संपन्न हुआ |
ओमवीर करन को ‘कृति सारस्वत सम्मान- 2026’ से सम्मानित किए जाने पर प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ साहित्य समिति ने बधाई व शुभकामनाएं दी है.
• ‘कृति सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित कवि ओमवीर करन की कविता की बानगी को देखिए…
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)