- Home
- Chhattisgarh
- लोक कला एवं साहित्य संस्था ‘सिरजन’ एवं साहित्य प्रकोष्ठ साहू मित्र सभा के संयुक्त तत्वावधान में स्व. कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान समारोह : 13 फरवरी, 2026 को संध्या 4.00 बजे
लोक कला एवं साहित्य संस्था ‘सिरजन’ एवं साहित्य प्रकोष्ठ साहू मित्र सभा के संयुक्त तत्वावधान में स्व. कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान समारोह : 13 फरवरी, 2026 को संध्या 4.00 बजे

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
छत्तीसगढ़ के गुरूर अंचल जिला बालोद निवासी कुलदीप सिंह साहू साहित्यकार के साथ ही एक अच्छे कृषक और समाज सेवी रहे हैं। उनके सामाजिक और साहित्यिक योगदान को चिर स्थाई बनाए रखने के प्रयास में स्व. कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान का यह तृतीय वर्ष है। यह कार्यक्रम लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन तथा साहित्य प्रकोष्ठ साहू मित्र सभा के संयुक्त तत्वावधान में साहू मित्र सभा सभागार में शुक्रवार 13 तारीख को संध्या 4 बजे आयोजित की जाएगी।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में साहित्यकार व समाजसेवी डा वेदवती मंडावी, निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई के ट्रस्टी अध्यक्ष आत्मा राम साहू, साहू मित्र सभा भिलाई के अध्यक्ष खेदराम साहू, वरिष्ठ साहित्यकार बद्री प्रसाद पारकर तथा लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन के प्रांतीय अध्यक्ष डा दीनदयाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में समाजरत्न स्व. मनराखन साहू के सामाजिक और साहित्यिक योगदान पर व्याख्यान होंगे.
इस वर्ष स्व. कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान ‘कला परंपरा’ के संपादक एवं साहित्यकार डॉ. डीपी देशमुख और अंचल के ख्याति प्राप्त लोक कलाकार हेमलाल साहू निर्मोही को ससम्मान दिया जाएगा.
इस सम्मान समारोह एवं काव्य पाठ में आप सादर आमंत्रित हैं.
संचालन श्रीमती पूनम यादव तथा आभार व्यक्त लालजी साहू करेंगे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)