- Home
- Chhattisgarh
- याद-ए-स्वरांजलि कार्यक्रम 13 फरवरी, 2026 को संध्या 6.00 बजे महात्मा गाँधी कला मंदिर
याद-ए-स्वरांजलि कार्यक्रम 13 फरवरी, 2026 को संध्या 6.00 बजे महात्मा गाँधी कला मंदिर

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी./एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन (प. क्र-6976) एवं रूप रागिनी म्यूजिक एकेडेमी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 13.02.2026 को संध्या 06.00 बजे से महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेन्टर, भिलाई में भारत रत्न, स्वर कोकिला स्व सुश्री लता मंगेश्कार जी की स्मृति में याद-ए-लता स्वरांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

बीएसपी एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बताया कि-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, आदरणीया श्रीमती लता युगल किशोर उर्वशा जी, ज्वाइंट कलेक्टर, जिला राजनांदगाव छ.ग. होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में श्रीमती अलका बाघमार जी महापौर, दुर्ग नगर निगम, श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर जी, ओए अध्यक्षएवं सेफी चेयरमेन, श्री भूपेन्द्र कुलदीप जी, रजिस्ट्रार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, श्रीमती मंजू अरूण वोरा जी श्रीमती श्वेता धीरज बाकलीवाल जी श्रीमती रिचा रिकेश सेन जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती छवि निगम जी, एक्टिंग प्रेसिडेंट इचार्ज, भिलाई महिला समाज श्रीमती पूनम कुमार जी, वाईस प्रेसिडेंट, भिलाई महिला समाज, श्रीमती केका सरकार जी, वाईस प्रेसिडेंट, भिलाई महिला समाज, श्रीमती स्मिता भास्कर जी, वाइस प्रेसिडेंट, भिलाई महिला समाज श्रीमती आभा कुमार जी, वाईस प्रेसिडेंट, भिलाई महिला समाज, श्रीमती सोनाली रथ जी, सेक्रेटरी, भिलाई महिला समाज, श्रीमती दीपान्विता पॉल जी, ज्वाइट सेक्रेटरी, भिलाई महिला समाज, श्रीमती शिखा जैन जी, ट्रेजरर, भिलाई महिला समाज, श्रीमती रीता तिवारी जी, ज्वाइट ट्रेजरर, भिलाई महिला समाज उपस्थित होगें।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद करेंगे l
एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे एवं ‘रूप रागिनी म्युजिक एकेडेमी’ के डायरेक्टर सुश्री रूपाली साखरे ने लोगों से अपील की है कि दुर्ग भिलाई के निवासी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस लाइव म्यूज़िक संगीत संध्या का आनंद उठायेगे और अपने जीवन में तनाव से राहत महसूस करेंगे।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)