- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लब्धप्रतिष्ठत कवि त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ की कृतियों का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लब्धप्रतिष्ठत कवि त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ की कृतियों का किया विमोचन

👉 विमोचन के अवसर पर [बाएँ से] • समाजसेवी शंकरराव सावरकर, कवि त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’, पत्रकार प्रशांत कानस्कर और डॉ. रमन सिंह
• छत्तीसगढ़ आसपास
• रायपुर [छत्तीसगढ़]
बीते दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लब्धप्रतिष्ठत कवि त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ की हाल में प्रकाशित दो कृति ‘महान डॉ. अब्दुल कलाम’ [काव्य पुष्पांजलि] और ‘भारत का सच्चा सपूत’ [काव्यमय सम्मान] का विमोचन किया.
ज्ञात हो की त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ की यह 21वीं किताब है. 22वीं किताब का लेखन जारी है, जो इनकी आत्मकथा पर आधारित है.

त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ ने डॉ. रमन सिंह को दोनों कृतियाँ भेंट करते हुए किताब के बारे कहा कि-
मात्र 18 दिन में लिखी ‘भारत का सच्चा सपूत’ जो भारत के पंतप्रधान, प्रधानसेवक प्रधानमंत्री के रूप में एक सच्चा सपूत,जो देश को संभाला है, संवारकर विश्व का सिरमौर बनाने की कोशिश करने में कृतसंकल्पित है. उनके सम्मान में 51 कविताएं हैं. दूसरी कृति ‘महान डॉ. अब्दुल कलाम’ में 59 कविताएं है, जिन्हें मात्र पांच घंटे में लिखी है, जैसा उन्होंने डॉ. रमन सिंह को बताया.
त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ साहित्य समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं. वे पूर्व में भिलाई इस्पात संयंत्र के वित्त विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर पदस्थ रहे. अगस्त-2015 में सेवानिवृत्त होने के बाद निरंतर लेखन में सक्रिय हैं. कई सम्मानों से सम्मानित ‘अम्बर’ को हाल ही में ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम’ सम्मान से भी सम्मानित किया गया.
त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ के अनेकों उपलब्धि के लिए ‘आरंभ’ की तरफ से शुभकामनाएं बधाई.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)