- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र एससी- एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन एवं ‘रूप रागिनी म्युजिक एकेडमी’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘याद-ए-लता मंगेशकर स्वरांजलि’ का सफल आयोजन : कार्यक्रम में लता के गाए गीतों से कलाकारों ने समा बांधा
भिलाई इस्पात संयंत्र एससी- एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन एवं ‘रूप रागिनी म्युजिक एकेडमी’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘याद-ए-लता मंगेशकर स्वरांजलि’ का सफल आयोजन : कार्यक्रम में लता के गाए गीतों से कलाकारों ने समा बांधा

• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]
भिलाई इस्पात संयंत्र ‘एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन’ एवं ‘रूप रागिनी म्युजिक एकेडमी’ के संयुक्त तत्वावधान में बीते कल ‘महात्मा गॉंधी कला मंदिर, सिविक सेंटर’ में भारत रत्न,स्वर कोकिला लता मंगेशकर की सस्वरांजलि ‘याद-ए-लता स्वरांजलि’ हुआ.

‘याद-ए-लता स्वरांजलि’ में मुख्य अतिथि थीं- ज्वाइंट कलेक्टर {जिला राजनांदगांव} श्रीमती लता युगल किशोर उर्वशा.
अन्य अतिथि थे-
सेफी चेयरमैन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, भिलाई महिला समाज की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती छवि निगम, भिलाई महिला समाज की एक्टिंग अध्यक्ष श्रीमती पूनम कुमार, भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती केका सरकार, भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती आभा कुमार, भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनाली रथ, भिलाई महिला समाज की सचिव श्रीमती दीपांचिता पाल, भिलाई महिला समाज की ज्वाइंट सचिव श्रीमती शिखा जैन, भिलाई महिला समाज की कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता तिवारी, कार्यपालक निदेशक {मानव संसाधन} पवन कुमार और
अध्यक्षता ‘भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन’ के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने की.
सभी अतिथियों ने लता मंगेशकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए.
अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया.
प्रारंभ में छत्तीसगढ़ राजकीय गीत ‘अरपा पैरी की धार…’ से किया गया.


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि शिक्षाधानी भिलाई में ऐसे आयोजन हमारे बच्चों के प्रति संगीत की रूचि जगाने एवं उनके प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का एक अच्छा प्रयास हैं। ऐसे आयोजनों से हमारे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है। एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए बताया कि 21 वी सदी में हमारी मातृशक्यिा हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं, चाहे संगीत के क्षेत्र में, चाहे रक्षा के क्षेत्र में, ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में हो, चाहे अंतरिक्ष के क्षेत्र में हो, चाहे राष्ट्रपति जैसा पद ही क्यों न हो हमारी मातशविया हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं। इसका श्रेय हमारे भारतीय संविधान को ही जाता है। भारतीय संविधान के जनक परम पूज्य बाबा साहेब आम्बेडकर जी कहते हैं ‘मैं किसी समाज की प्रगति को इस बात से मापता हूं कि उस समाज की महिलाओं ने कितनी प्रगति की है।’ हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के इतिहास में विगत दिनों 08 फरवरी 2026 को भिलाई स्टील हाफ मैराथन का आयोजन कार्मिको के खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रोत्साहन हेतु प्रबंधन द्वारा ऐतिहासिक आयोजन किया गया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)