- Home
- Chhattisgarh
- साइबर क्राइम जानकारी : सिटी क्राइम ब्रांच द्वारा साइबर क्राइम के बारे में एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि “डिजिटल अरेस्ट सिर्फ डर पैदा करने का माध्यम है, इसका कोई औचित्य नहीं”
साइबर क्राइम जानकारी : सिटी क्राइम ब्रांच द्वारा साइबर क्राइम के बारे में एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि “डिजिटल अरेस्ट सिर्फ डर पैदा करने का माध्यम है, इसका कोई औचित्य नहीं”

👉 • एएसपी सुखनंदन राठौर के साथ ‘साइबर क्राइम ब्रांच’ और ‘दिशा सामाजिक संस्था’ के सदस्य
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]
भिलाई के प्रगति नगर स्थित ‘भारत सेवाश्रम संघ’ द्वारा संचालित ‘हिंदू मिलन मंदिर’ परिसर में ‘दिशा’ परिवार एवं ‘सिटी क्राइम ब्रांच’ के तत्वावधान में साइबर क्राइम के बारे में एक विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि एएसपी [शहर] सुखनंदन राठौर थे.
इस अवसर पर सुखनंदन राठौर, डॉ. संकल्प राय, सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि-

डिजिटल अरेस्ट से डर पैदा करना होता है. इसका कोई औचित्य नहीं होता है. ऐसे समय तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर इसकी जानकारी दें, ताकि अपराधी पकड़ा जा सके. साइबर क्राइम को रोकने के लिए किसी अंजान व्यक्ति से चैटिंग न करें और ना ही OTP शेयर करें.
इस अवसर पर ‘हिंदू मिलन मंदिर’ के पदाधिकारी अतनु बैनर्जी, परेश मण्डल, पल्लव चटर्जी, सुभाष साहा, भौमिक जी, रक्षित जी और ‘दिशा सामाजिक संस्था’ से शांतुनु दासगुप्ता, उत्तम डे, देवाशीष मजूमदार, झरना रानी, राजूजी, श्रीमती सुधा, लक्ष्मी, एलिस एवं अनेक सदस्य उपस्थित थे.

👉 • माँ सरस्वती पूजन करते हुए अतनु बैनर्जी और राजेश धारकर

संचालन डॉ. ज्योति धारकर एवं आभार व्यक्त राजेश धारकर ने किया.
[ • रपट, पल्लव चटर्जी ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)